महिला दिवस पर महिलाओं को मिला खास तोहफा, मुक्त में देख सकेंगी ताजमहल

National

आगरा(www.arya-tv.com) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को शानदार तोहफा मिला है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने महिलाओं को आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी स्मारकों में महिलाओं का प्रवेश निशुल्क कर दिया है। शुक्रवार को इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2020 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को स्मारकों में निशुल्क प्रवेश दिया था। इस बार भी आगामी आठ मार्च को महिलाओं के लिए सभी स्मारकों में प्रवेश निशुल्क रहेगा। अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि आगामी आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी स्मारकों में महिलाओं को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।