बेटी के साथ वृंदावन पहुंचे अनुष्का-विराट: हाथ जोड़े और माथा टेकते आए नजर

# ## Fashion/ Entertainment Game

(www.arya-tv.com) बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों वृंदावन में साथ में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों को हाल ही में अपनी बेटी के साथ ‘बाबा नीम करोली’ के आश्रम में स्पॉट किया गया। कपल श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से मिलने पहुंचे थे। जिसका एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का अपनी लाडली बेटी के साथ हाथ जोड़े हुए प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। अनुष्का ने व्हाइट सूट, ब्लैक जैकेट, व्हाइट कैप, फ्लोरल स्कार्फ पहना है। विराट कोहली ने ओलिव ग्रीन जैकेट ब्लैक कैप और ट्राउजर पहना है। वीडियो में आप देख सकते हैं वामिका अपनी मां अनुष्का की गोद में बैठी हैं इसके बाद आश्रम के लोग अनुष्का को एक चुनरी ओढ़ाते हैं और वामिका के गले में माला डालते हैं। वीडियो में वामिका की क्यूट शरारतों ने फैंस का दिल जीत लिया है।

वामिका का वीडियो देख फैंस हुए खुशबॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों वृंदावन में साथ में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों को हाल ही में अपनी बेटी के साथ ‘बाबा नीम करोली’ के आश्रम में स्पॉट किया गया। कपल श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से मिलने पहुंचे थे। जिसका एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का अपनी लाडली बेटी के साथ हाथ जोड़े हुए प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। अनुष्का ने व्हाइट सूट, ब्लैक जैकेट, व्हाइट कैप, फ्लोरल स्कार्फ पहना है। विराट कोहली ने ओलिव ग्रीन जैकेट ब्लैक कैप और ट्राउजर पहना है। वीडियो में आप देख सकते हैं वामिका अपनी मां अनुष्का की गोद में बैठी हैं इसके बाद आश्रम के लोग अनुष्का को एक चुनरी ओढ़ाते हैं और वामिका के गले में माला डालते हैं। वीडियो में वामिका की क्यूट शरारतों ने फैंस का दिल जीत लिया