पंजाब चुनाव में केजरीवाल के साथ पत्नी सुनीता करेंगी प्रचार, बेटी भी हो सकती है शामिल

# National

(www.arya-tv.com) पंजाब में विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के मतदान के ​लिए 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले राजनीतिक पार्टियां पूरे जोश शोर से जनता को लुभाने में जुटे हुए हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर सकती हैं।

बताया जा रहा है कि अरविंद कजेरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल चुनाव प्रचार में शामिल होंगी और बेटी हर्षिता केजरीवाल भी प्रचार में शामिल हो सकती हैं। वह धुरी में भगवंत मान की जनसभा में शामिल होकर आम आदमी पार्टी के लिए वोट मांगती नज़र आएंगी।

बता दें, पंजाब में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा बने भगवंत मान कल यानी 11 फरवरी को धुरी में महिलाओं से संवाद करेंगे। इसी महिला संवाद में अरविंद केजरीवाल की पत्नी और बेटी शामिल होंगी और भगवंत मान की मां और बहन के साथ प्रचार करेंगी।