परिणीति चोपड़ा की शादी में क्यों नहीं आई थीं प्रियंका चोपड़ा? ताई मधु चोपड़ा ने बताई वजह, सामने आई 6 तस्वीर

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) आखिरकार परिणीति चोपड़ा ने भी शादी कर ली। इस साल अथिया शेट्टी और कियारा आडवाणी के बाद एक और बॉलीवुड सेलेब ने अपने हाथ पीले कर लिए। 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में वो मिस चोपड़ा से मिसेज चड्ढा बन गई हैं। आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा से उन्होंने ब्याह रचा लिया है।

अब उनकी ताई मधु चोपड़ा ने शादी की पूरी डिटेल्स दी है। बताया कि कैसी रही शादी और कैसी रही और प्रियंका ने इस इवेंट को क्यों अटेंड नहीं किया। इतना ही नहीं, दुल्हन शादी के जोड़े में कैसी लग रही थीं, ये भी बताया।

दरअसल, 24 सितंबर को शादी और रिसेप्शन पार्टी के बाद हर कोई मुंबई रवाना हो गया। लेकिन उसके पहले पपाराजी ने सभी को उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। यहां प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी नजर आ गईं। जो खूब सारे लगेज के साथ दिखाई दीं। यहां पैप्स ने उनसे कई सारे सवाल पूछे, जिसके उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिए।

कैसी लग रही थी परिणीति चोपड़ा?

मधु चोपड़ा से एक पपाराजी ने पूछा कि कैसी रही शादी और प्रियंका चोपड़ा क्यों नहीं आईं? तो मां मधु चोपड़ा ने कहा शादी अच्छी थी और प्रियंका काम कर रही है तो उस वजह से शामिल नहीं हो पाई। फिर उनसे सवाल हुआ कि उन्होंने तोहफे में क्या दिया तो मधु ने कहा कि कुछ नहीं, नो लेना-देना। मैंने मना कर दिया। शादी में खूब मजा आया। इसके बाद एक पैप्स ने पूछा कि शादी के जोड़े में परिणीति कैसी लग रही थीं, तो मधु ने बताया, ‘वो वैसे ही खूबसूरत है और अच्छी लग रही थी।’

परिणीति चोपड़ा के शादी की फोटोज

इस वीडियो को देखने के बाद लोग मधु चोपड़ा की तारीफ कर रहे है। उन्हें सच्चा और रियल बता रहे हैं। वहीं, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की फोटो आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। और कैप्शन में लिखा है, ‘एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे.. हमारा हमेशा के लिए सफर अब शुरू होता है।’ प्रियंका चोपड़ा ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा, मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ है।