जंगल में अभी कौन सेफ गेम खेल रहा है और कौन पैदा कर रहा है बवाल, जानें क्या है पूरा राज

# National

(www.arya-tv.com) राजनीतिक व आर्थिक सामाजिक मुद्दों पर हम बहुत चर्चा सुनते हैं और लोग इस पर अपनी राय भी रखते हैं। लेकिन दर्शकों का एक वर्ग ऐसा भी है, जो Bigg Boss शो का हर साल इंतजार करता है और लगभग तीन महीने तक इस पर चर्चा भी करता है। उनकी चर्चा के इर्द-गिर्द में कंटेस्टेंट्स द्वारा रचे जाने वाले षडयंत्र, नए तरह के रिलेशनशिप, कलह और एंटरटेनमेंट आदि शामिल होता है।

लड़ाई, कॉमेडी, आपसी प्यार, रूठना मनाना और सबकुछ

ड्रामा पड़ोस की हो या फिर Bigg Boss के घर की ज्यादातर लोग दूर बैठकर इसका मजा लेना पसंद करते हैं और कहानी क्या है, यह जानने के लिए, इसकी तह में जाना चाहते हैं। Bigg Boss के घर में होने वाली बहसबाजी ऐसी लगती है जैसे हमारी किसी के साथ बहस हो रही है।

इस बहसबाजी में सामने वाले को पटकनी देने के लिए वो सबकुछ बोला जाता है, जिसे बोला नहीं जाना चाहिए। हालांकि, दर्शक इसे पसंद करते हैं और अपने कंटेस्टेंट को जीतते हुए देखना चाहते हैं। इस शो को पसंद करने की एक बड़ी वजह यह है कि यहां हर तरह का मनोरंजन मिल जाता है। कंटेस्टेंट की लड़ाई, कंटेस्टेंट की कॉमेडी, आपसी प्यार, रूठना मनाना, गेम में हार-जीत ये सबदेखकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो जाता है। आपको Bigg Boss में क्या पसंद आता है? Koo ऐप पर जाकर अपने विचार साझा कीजिए।

शो में सलमान खान का होना

Bigg Boss के बारे में कहा जाता है कि अगर सलमान खान न हो तो इस शो को चलाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। सलमान खान की फैन फॉलोइंग बहुत ही ज्यादा है, शो में उनकी हर तरह की गतिविधि को उनके फैन्स पसंद करते है, चाहे वीकेंड पर कंटेस्टेंट से सवाल करना हो या फिर अपनी बातों से उन्हें एंटरटेन करना हो। उनके फैन्स उन्हें इसलिए भी पसंद करते हैं, क्योंकि शो में वह गलत बातों का मुखर होकर विरोध करते हैं। क्या आपको भी लगता है कि अगर सलमान खान न हो तो इस शो को चलाना मुश्किल होगा।

Bigg Boss 15 बवाली कंटेस्टेंट

2 अक्टूबर को Bigg Boss 15 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। बीते शनिवार को सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स से दर्शकों का परिचय करवाया। इस बार की थीम जंगल पर आधारित है यानी कंटेस्टेंट्स को घर में जाने से पहले जंगल से गुजरना होगा। हालांकि, घर के अंदर जैसे-जैसे कंटेस्टेंट्स सैटल हो रहे है, वैसे-वैसे जंगल में मुसीबतें भी बढ़ रही है। शुरुआती एपिसोड देखकर आपको भी पता चल गया होगा कि कौन बवाली कंटेस्टेंट्स है और किसने अपने बवाल से कैमरा फुटेज खाए।