यूपी में आज भी बारिश के आसार:प्रदेश में दिन-रात में 6 डिग्री सेल्सियस पारा गिरा

Environment UP

(www.arya-tv.com)सोमवार को भी उत्तर प्रदेश में बारिश बदली से मौसम सुहाना बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। रविवार को भी यूपी में बारिश–बदली से मौसम सुहाना बना रहा। दिन के तापमान में 6.4 डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गयी। रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक 18.6 मिमी बारिश प्रयागराज हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होगी लेकिन पश्चिमी जिलों में गरज–चमक के साथ सबसे अधिक पानी बरसेगा।

प्रयागराज में सबसे ज्यादा बारिश हुई, नदियों का जलस्तर बढ़ा
रविवार को प्रयागराज के बाद 18 मिमी बारिश हमीरपुर में हुई। इसके अलावा लखनऊ‚ हरदोई‚ कानपुर‚ इटावा‚ लखीमपुर खीरी‚ वाराणसी‚ बलिया‚ चुर्क‚ बहराइच‚ अयोध्या‚ रायबरेली‚ गाजीपुर‚ झांसी‚ उरई‚ हमीरपुर‚ बरेली‚ मुरादाबाद‚ मेरठ और अलीगढ़ में भी बारिश हुई। प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक जून से अब तक 381 मिमी औसत वर्षा हुई‚ जो सामान्य वर्षा 369.3 के सापेक्ष 103 प्रतिशत है। गंगा कचलाब्रिज बदायूं‚ शारदा नदी पलियाकलां खीरी‚ घाघरा नदी–तुरतीपार बलिया में तथा क्वानों चन्द्रीपघाट गोंडा में खतरे के जल स्तर से ऊपर बह रही हैं।

मकान ढहने से महिला समेत पांच घायल
उधर कौशांबी में बारिश के चलते मकान ढहने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि दो मवेशियों की मौत हो गई। बुलंदशहर में बारिश के चलते जर्जर दीवार गिरने से पांच बच्चे घायल हो गये।

मानसून ने दिया दगा अब तक 8% कम हुई राजधानी में बरसात
अच्छी बरसात होने का अनुमान इस बार राजधानी की बाबत तो सच नहीं हो पाया है। मानसून के धोखा देने से लखनऊ में यूपी के जैसे हालात बन गए हैं। 1 जून से 31 जुलाई तक लखनऊ जनपद में सामान्य से आठ % अधिक कम बारिश हुई। इस बार जून में यदि रिकॉर्ड 142.7 मीमी बरसात ना हुई होती तो अब तक बरसात का आंकड़ा डराने वाला ही होता। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में 1 जून से 31 जुलाई तक सामान्य वर्षा 318.9 मिलीमीटर की तुलना में 291.9 मिलीमीटर वर्षा हुई है। जो सामान्य से 8% कम है। मौसम के जानकारों के मुताबिक राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार तक बदली–बूंदी होगी। शुक्रवार से कम से कम दो दिन तक भारी बारिश के आसार हैं।

प्रदेश के कई जिले सूखे के हालात
मौसम विभाग की ओर से लखनऊ के साथ ही प्रदेश में अच्छे मानसून की पूर्वानुमान के साथ इस साल अच्छी बारिश की भविष्यवाणी की गई थी। लेकिन लखनऊ के मामले में अभी तक तो मानसून ने दगा दे दिया। औसत से काफी कम बारिश होने के कारण अधिकतर जनपदों किसान सूखे का सामना कर रहे हैं। 1 जून से 30 सितंबर तक मानसून सीजन रहता है लेकिन सबसे अधिक जुलाई में ही बरसात होती है। पिछले साल जुलाई में 243.5 मीमी बरसात हुई थी। इस बार 31 जुलाई तक केवल 149.2 मीमी बरसात हुई है। अच्छी बरसात की संभावना की उम्मीद की गई थी लेकिन जैसे चेक से प्रभावित नहीं होगा लेकिन कम बारिश से किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। इसके कारण जिले में सूखे का संकट उत्पन्न हो गया है।