(www.arya-tv.com) वाराणसी में एमएलसी चुनाव की चुनौती भाजपा के लिए सिरदर्द साबित हो रही है। वाराणसी जिले में एमएलसी चुनाव में भाजपा के सामने बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा चुनौती बनी हुई हैं। वहीं कपसेठी हाउस से भाजपा नेताओं की करीबी की वजह से भाजपा के लिए भी यह चुनाव बड़ी चुनौती साबित हो रही है।
एमएलसी चुनाव भाजपा के लिए वाराणसी में चुनौती बन गई है। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के लिए कपसेठी हाउस का वर्चस्व तोड़ना आसान नहीं हैं। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा। पोलिंग पार्टियां आठ अप्रैल को रवाना होंगी।
वहीं दूसरी ओर भाजपा के उम्मीदवार ने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर बृजेश सिंह के समर्थन और प्रभाव में आकर काम करने का आरोप लगाकर पार्टी में सनसनी फैला दी है। भाजपा एमएलसी उम्मीदवार की ओर से जारी बयानों पर गौर करें तो पार्टी के स्तर पर विधानसभा चुनाव के बाद एमएलसी चुनाव में काफी विसंगति नजर आ रही है। हालांकि, भाजपा के वह कौन लोग हैं जो बृजेश सिंह के प्रभाव में आकर प्रचार पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ कर रहे हैं उसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
प्रशासनिक तैयारी अंतिम दौर में है, वहीं इस चुनाव में किस्मत आजमा रहे भाजपा, सपा प्रत्याशी जी जान से जुटे हैं। पूर्व विधायक अन्नपूर्णा सिंह इस चुनाव को लेकर पहले से गंभीर हैं। इससे पूर्व इनके पति बृजेश सिंह विधायक रहे। इस तरह यह सीट इनके परिवार में पिछले दो दशक से अधिक समय से हैं। पिछली बार तो भाजपा ने समर्थन भी किया था।
फिलहाल, इस बार भाजपा ने अपना उम्मीदवार डा. सुदामा पटेल को बनाया है। मुख्यमंत्री ने स्वयं विधान परिषद की सभी सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया है। ऐसे में यह सीट भाजपा के लिए चुनौती से कम नहीं होगी। भाजपा प्रत्याशी की ओर यह आरोप भी लगने की चर्चा है कि भाजपा के कुछ लोग निर्दल प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह का समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा के जिले से जुड़े पदाधिकारियों को जवाब देना मुश्किल होगा।
हालांकि, निर्दल प्रत्याशी का पूरा परिवार ही भाजपा में है। लेकिन भाजपा की ओर से प्रत्याशी को उतारने के बाद अगर हार मिली तो एक गलत संदेश जाना भी तय माना जा रहा है। सीएम आज वाराणसी में होंगे, पार्टी के जिला पदाधिकारी भी अवश्य मिलेंगे। सीएम का क्या सन्देश होगा, राजनीतिक गलियारे में बहुत कुछ मायने रखेगा।
सपा भी इस सीट को पाने के लिए जी जान से जुटी है, परिणाम क्या होगा, इसके लिए 12 अप्रैल तक इंतजार करना होगा। इस चुनाव में वाराणसी के अलावा भदोही, चंदोली के मतदाता भी भाग लेंगे। प्राधिकरण के चुने हुए 4949 सदस्य इस चुनाव में मतदाता है। सभी 21 बूथ पर 9 अप्रैल को वोटिंग करेंगे