मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) प्रदेश के अनाथ और असहाय बच्चों के लिए सहारा बन रही है। योजना के तहत माता-पिता दोनों अथवा किसी एक को खो चुके बच्चों को आर्थिक सहायता देकर उनकी शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।
वर्तमान में प्रदेश के 1,09,539 बच्चे इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। नियमित सहायता से उनके पालन-पोषण, शिक्षा और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।
योजना की खास बात यह है कि 12वीं के बाद स्नातक या डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को 18 से 23 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इससे उच्च शिक्षा जारी रखने वाले बच्चों को आर्थिक संबल मिलता है।
सरकार का उद्देश्य आर्थिक अभाव को बच्चों की पढ़ाई और भविष्य की राह में बाधा नहीं बनने देना है। योजना के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना : एक नजर में
-1,09,539 बच्चे लाभान्वित
-अनाथ एवं असहाय बच्चों को आर्थिक सहायता
-18 से 23 वर्ष तक उच्च शिक्षा के दौरान मदद
-प्रतिमाह 2,500 रुपये की सहायता
