UP Elections 2022: बात किठौर विधानसभा सीट की, मतदाताओं के मिजाज से इस बार उधेड़बुन में हैं प्रत्याशी

Meerut Zone UP

(www.arya-tv.com) जिले की सात विधानसभा सीटों में से किठौर भी ऐसी सीट है, जिसके नतीजों पर राजनीतिक दलों की नजरें लगी हैं। जनपद में इस सीट पर सर्वाधिक 69.46 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि यह वर्ष 2017 के चुनाव की तुलना में दो प्रतिशत कम है।

मतदाताओं के क्षेत्रवार बदलते रुझान की वजह से प्रत्याशी भी उधेड़बुन में हैं, लेकिन सटीक आकलन नहीं कर पा रहे हैं। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी को अपनी साख साबित करनी है, तो पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के सामने खोई प्रतिष्ठा पाने की चुनौती है। वहीं, बसपा से केपी मावी और कांग्रेस से बबीता गुर्जर भी चुनाव मैदान में उतरी हैं। इस सीट पर मुसलिमों की अधिक आबादी वाले मतदान केंद्रों में मतदान का प्रतिशत काफी भिन्न रहा है।

नंगला साहू में 81 प्रतिशत हुआ मतदान

नंगला साहू में बीते चुनाव में 80 प्रतिशत मतदान हुआ था। कुल 3674 मतदाताओं में से 2958 ने मतदान किया था। यहां सपा के वोटों का शेयर 59 प्रतिशत था। बसपा को 20 और भाजपा को 17 प्रतिशत मत मिले थे। इस बार 81 प्रतिशत मतदान हुआ।

नंगलामल में भी कम मतदान

नंगलामल में इस बार चार बूथ थे जबकि गत चुनाव में तीन। दो बूथों पर भाजपा को प्रतिशत 86 प्रतिशत मत मिले थे। वहीं तीसरे बूथ पर सपा के हिस्से में 90 प्रतिशत वोट आए थे। इस बार चारों बूथों पर कुल 3323 मतों में से 2596 मत पड़े हैं। 78 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि वर्ष 2017 में 83 प्रतिशत मतदान हुआ था।

पांच साल में ऐसे बदला मतदान का ट्रेंड

वर्ष 2017 —- वर्ष 2022

मतदान केंद्र कुल मत – मतदान हुआ – सपा को मिले – कुल मत – मतदान

मौलाना एके आजाद जूनियर हाई स्कूल नंगला साहू

कक्ष सं. एक 1255 1017 678 964 818

कक्ष सं. दो 1148 914 445 1111 885

कक्ष सं. तीन 1271 1027 644 1007 761

जनता इंटर कालेज खरखौदा

भाजपा को मिले

कक्ष सं. एक 1214 969 865 1036 678

कक्ष सं. दो 1468 1136 505 983 673

कक्ष सं. तीन 925 743 373 728 482

कक्ष सं. चार 867 655 372 977 737

कक्ष सं. पांच 1330 984 577 1119 667

कक्ष सं. छह – – – 1121 757

आदर्श बेसिक केंद्रीय विद्यालय खरखौदा

कक्ष सं. एक 1349 1094 900 1019 744

कक्ष सं. तीन 663 499 293 924 675

उच्च प्राथमिक विदय़ालय खरखौदा

कक्ष सं. एक – – – 772 535

कक्ष सं. दो – – – 799 573

उच्च प्र/प्राथमिक विद्यालय नंगलामल

कक्ष सं. एक 1011 846 767 1095 900

कक्ष सं. दो 952 776 635 1025 760

सपा को मिले

उच्च प्राथमिक विदय़ालय नंगलामल 1081 915 826 607 475

कक्ष सं. चार – – – 598 461