UP Election 2022 : नामांकन से पहले Akhilesh बोली ये बात

# ## National

अखिलेश यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी विकास पर बहस नहीं करना चाहती। भाजपा को बताना चाहिए कि महंगाई क्यों बढ़ी है। उन्हें बताना चाहिए कि अगर दिल्ली और लखनऊ की सरकारें भी मिलकर किसानों की आय दोगुनी नहीं कर सकी तो आखिरकार उन्हें इस पर बहस करना चाहिए।

उन्हें बताना चाहिए 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कैसे होगी. लोगों की कमाई आधी हो गई। महंगाई दोगुनी हो गई तो कुशहाली कैसे आएगी। बैंक डूब रहे हैं। ब्याज कम हो रहा है। समाजवादी पार्टी इस पर बहस करने के लिए तैयार है। अब गुजरात मॉडल का भी खुलासा हो गया है कि गुजरात मॉडल केवल धोखा था।

आज मैं नामांकन करने जा रहा हूॅं ये क्षेत्र बिलकुल हमारे घर के पास है। नेता जी का और समाजवादी पार्टी का बहुत पुराना रिश्ता रहा है। यहां के लोगों ने समाजवादी पार्टी के साथ हमेशा खड़े होकरके एक सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाया है। मुझे उम्मीद है इस चुनाव में जो नेगेटिव पॉलिटिक्स करते है जो नकारात्मक सोच के है उन्हें हम हराएंगे भी और उत्तर प्रदेश से हटाएंगी जनता।