यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी ने जारी की अपने प्रत्याशियों की सूची

Lucknow

(www.arya-tv.com) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी पा​र्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार रही हैं। वहीं, आज राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी के अध्यक्ष Surendra Kumar Sharma ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। ​जिसमें अरविन्द सिंह लखनऊ के सरोजनी नगर सीट से चुनाव लड़ेगें।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिमांशु त्रिपाठी ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। जिसमें उन्होंने बताया कि लखलऊ के सरोजनी नगर विधानसभा सीट से अरविन्द सिंह और लखनऊ कैंट से सुरेद्रं शर्मा ​विधानसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया गया है।

उन्होंन आगे कहा कि शाहजांहपुर के पुवायाँ विधानसभा से सियाराम सागर, पीलीभीत के पूरनपुन विधानसभा से राकेश डेविड, श्रावस्ती के इकौना विधानसभा से मल्हूराम रामभर, गोरखपुर के खजनी विधानसभा से राजकुमार भारती, सोनभद्र ​के दुद्धी विधानसभा से गीता राजी, आजमगढ़ के निजामाबाद से सुशील यादव और बरेली के मीरगंज विधानसभा से गोपाल पटेल को राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। ​