UP AQI: बारिश ने बदली हवा की क्वालिटी, दो साल बाद जुलाई में हवा सबसे साफ

Meerut Zone UP

(www.arya-tv.com) यूपी में एक जुलाई से 30 जुलाई तक एक भी दिन हवा खराब श्रेणी में नहीं रही। कोरोना में लॉकडाउन और इसके बाद तमाम उतार-चढ़ावों के बीच 2022 की जुलाई दो साल में सबसे साफ साबित हुई है। अगस्त 2020 के बाद जुलाई 2022 में पूरे माह हवा साफ रही है। एक से 30 जुलाई तक मेरठ में एक भी दिन हवा का गुणवत्ता सूचकांक सौ तक नहीं पहुंचा।

अगस्त 2020 के बाद जुलाई 2022 पहला ऐसा महीना है, जिसमें हवा पूरी तरह से साफ रही। जुलाई 2022 में औसत एक्यूआई 60 दर्ज हुआ, जो संतोषजनक श्रेणी में है। 30 अक्तूबर 2019 से 30 जुलाई 2022 की तीन साल की अवधि में केवल अगस्त 2020 ऐसा महीना है, जो अब तक सर्वाधिक साफ रहा है। अगस्त 2022 का औसत एक्यूआई मात्र 46 था। इसके बाद जुलाई 2022 में यह स्थिति रही है।

तीन साल में सबसे साफ महीने

महीना                औसत एक्यूआई

जुलाई, 2022           60
सितंबर, 2021          65
जुलाई, 2021          101
अगस्त, 2020         46
जुलाई, 2020          72