महिला महापौर संयुक्ता भाटिया के नेतृत्व में नगर निगम की कमान महिलाओं के हाथ में

Lucknow

(www.arya-tv.com)  नगर निगम कार्यकारिणी के निर्विरोध चुनावो में 6 रिक्त सीटों पर 4 पर भाजपा एवं 2 सीटों पर सपा का कब्जा बरकरार रहा। इसके साथ ही दो नए रिकॉर्ड भी बने। एक पहली बार 4 महिलाओं को कार्यकारिणी में स्थान मिला तो वही महापौर संयुक्ता भाटिया के कार्यकाल में कार्यकारिणी एवं एलडीए बोर्ड के समस्त चुनावों को निर्विरोध सम्पन्न हुए। उपरोक्त दोनों चीज़े महापौर की मजबूत नेतृत्व क्षमता एवं महिलाओं को आगे बढ़ाने की ओर इशारा करता है।

आज सम्पन्न हुए नगर निगम के नीतिगत निर्णय लेने वाली कार्यकारिणी चुनावों में 4 भाजपा के श्रीमती मिथिलेश चौहान, श्रीमती रेखा सिंह, श्रीमती शशि गुप्ता, श्री मनोज अवस्थी तो वही सपा के दो सदस्य श्री अयाजुर रहमान और श्री जगलाल यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए जबकि श्रीमती रुपाली गुप्ता कार्यकारिणी में भाजपा की पहले से सदस्य थी। अब वर्तमान कार्यकारिणी में भाजपा 8 सदस्यों में से 50% महिला सदस्य हो गयी है। इसी तरह महापौर संयुक्ता भाटिया के कार्यकाल में 8 जोनो में से 4 जोनों में यानी 50% महिला जोनल अधिकारी कार्य कर रही है।

5 साल नगर निगम में नही हुए चुनाव, निर्विरोध हुए सभी निर्वाचन

यह महापौर संयुक्ता भाटिया का सभी को साथ लेकर चलने वाली रणनीति का हिस्सा ही था कि नगर निगम में प्रत्येक वर्ष होने वाले कार्यकारिणी चुनाव निर्विरोध हुए साथ ही एलडीए बोर्ड के चुनाव भी निर्विरोध हुए।

नगर निगम के इतिहास में आज का दिन इसलिए महत्वपूर्ण है माननीया महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम कार्यकारिणी में 50% महिला पार्षदों की भागीदारी सुनिश्चित कर इतिहास कायम किया और जो दल सिर्फ दिखावे के लिए महिलाओं के हक की बात करते है माननीय मोदी जी माननीय योगी जी एवं माननीय संयुक्ता भाटिया के नेतृत्व में देश प्रदेश और लखनऊ इसी तरह कार्य कर नई बुलन्दियों को छुए। – कौशलेन्द्र द्विवेदी उपनेता भाजपा पार्षद दल

माननीय महापौर संयुक्ता भाटिया के सफल नेतृत्व में आज का दिन स्वर्णिम इतिहास का रहा, जब पहली बार इतनी ज्यादा संख्या में महिला जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधित्व महत्वपूर्ण कार्यकारिणी समिति में हुआ है। साथ ही समस्त चुनावो को निर्विरोध कराना माननीय महापौर  की कुशल नेतृत्व क्षमता को दर्शता है।- रजनीश गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष कार्यकारिणी समिति।