जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, दो महिलाओं समेत 7 लोग घायल

UP
  • बदलापुर थाना क्षेत्र का मामला
  • घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया गया

(www.arya-tv.com) उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष का वीडियो भी सामने आया है। मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है। इस मारपीट में दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।

बदलापुर थाना क्षेत्र के उदपुर गेल्हवा गांव निवासी विनोद शुक्ला और रामभुवन शुक्ला के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद है। सोमवार सुबह पेड़ काटने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले है। जिसमें दोनों पक्षों से दो महिला सहित सात लोग घायल हुए हैं।

सभी घायलों को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।