दो संसद के अंदर, तीन बाहर लेकिन कितने पर्दे के पीछे? अब तक अरेस्ट षडयंत्रकारियों को जानिए

# ## National

(www.arya-tv.com) संसद के निचले सदन लोकसभा और संसद परिसर में हंगामा मचाने वालों के बारे में हैरतअंगेज खुलासे हो रहे हैं। अब तक की पूछताछ से पता चला है कि वो सभी एक फेसबुक ग्रुप ‘भगत सिंह फैन क्लब’ से जुड़े थे और वहीं से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे।

इन सबका मिलना-जुलना गुरुग्राम के विशाल उर्फ विक्की के घर पर होता था। बुधवार को संसद हमले की 22वीं बरसी के मौके पर इन्होंने अपनी साजिशों को अंजाम देने की ठानी और सफल भी रहे। सभी पर आईपीसी और यूएपीए की कड़ी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की छानबीन चल रही है।

इस बीच लोकसभा सचिवालय ने आठ सुरक्षा कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। उधर, विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार से जवाब चाहती है और सदन की कार्यवाही हंगामों के कारण चल नहीं पा रही है। बहरहाल, बात साजिशकर्ताओं की करते हैं।

इन सबका हैंडलर ललित बहुत जहरीला जान पड़ता है। उसने सोशल मीडिया पर लिखा- भारत को सिर्फ एक बम की जरूरत है। आइए इन सभी सिरफिरों की कुंडली खंगालते हैं…

सागर शर्मा

27 वर्षीय सागर शर्मा उन दो लोगों में शामिल है जिन्होंने लोकसभा में घुसकर गदर काटा था। इसका जन्म दिल्ली में हुआ लेकिन अभी लखनऊ में रह रहा था। 12वीं पास सागर शर्मा माता-पिता और छोटी बहन के साथ किराए के घर में रहता था।

वह ई-रिक्सा चलाता था। सागर के पिता बढ़ई का काम करते हैं जबकि मां गृहिणी हैं। उसने अपने फेसबुक पेज पर डाले पोस्ट में भगत सिंह और विदेशी क्रांतिकारी चे ग्वेरा का जिक्र किया करता था।

मनोरंजन डी

मनोरंजन डी वो दूसरा सिरफिरा है जो सागर के साथ लोकसभा में था। 34 वर्षीय मनोरंजन कर्नाटक के मैसुरु का रहने वाला है। उसने 10 साल पहले बेंगलुरु बीआईटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन डिग्री ली थी।

हालांकि, उसे कभी नौकरी नहीं मिली। वह फेसबुक पर ‘भगत सिंह फैन क्लब’ पेज के जरिए अन्य आरोपियों के संपर्क में आया था।

नीलम वर्मा

कथित क्रांतिकारी गैंग की सबसे उम्रदराज सदस्य नीलम वर्मा ही है। 37 वर्षीय नीलम वर्मा खुद को नीलम आजाद के तौर पर भी पेश करती है। वह हरियाणा के जिंद जिला स्थित गाशो खुर्द गांव की रहने वाली है।

उसने कई डिग्रियां हासिल कर रखी हैं। एमफिल कर चुकी नीलम ने हरियाणा टेट पास है लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली। उसने चर्चित किसान आंदोलन में भाग लिया था। उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है

जिसमें वो भाजपा को भला-बुरा कहते हुए लोगों से कांग्रेस या आईएनएलडी को वोट करने की अपील कर रही है। नीलम पहलवानों के धरने के वक्त भी सक्रिय रही और दिल्ली पुलिस ने उसे हिरासत में भी लिया था। नीलम के पिता हलवाई हैं। उसके दो भाई दूध का कारोबार करते हैं।

अमोल शिंदे

25 वर्षीय अमोल शिंदे महाराष्ट्र के लातुर जिला स्थित जरी बुद्रुक गांव का रहने वाला है। वह बुधवार को नीलम के साथ संसद परिसर में नारेबाजी कर रहा था जब सागर और मनोरंजन लोकसभा के अंदर गदर काट रहे थे। अमोल के पिता खेतिहर मजदूर हैं। उन्होंने बताया कि अमोल 12वीं पास है।

पिता के मुताबिक, अमोल ने पुलिस और आर्मी की भर्ती परीक्षाओं में भाग लिया था, लेकिन सफलता नहीं मिली तो खिंचा-खिंचा सा रहने लगा। हालांकि, पिता ने कहा कि अमोल ने जो किया, वो बहुत गलत है।

​ललित झा

शुरुआती जांच से ललिता झा इन सबका हैंडलर जान पड़ता है। बिहार का रहने वाले ललित ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल में खुद टीचर बताया है, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि वो एक एनजीओ का महासचिव है।

उसके इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट बेहद खतरनाक है। इसमें लिखा है- What India needs is a bomb (भारत को कुछ चाहिए तो वह है एक बम)। ललित झा घटना के वक्त संसद परिसर में ही था। वह नीलम और अमोल की ड्रामेबाजियों का वीडियो शूट कर रहा था। हंगाम होते ही वो मौके से फरार हो गया।

विशाल शर्मा उर्फ विक्की

विशाल शर्मा ही वो व्यक्ति है जिसके घर पर संसद में हंगामे की साजिश को अंजाम देने की प्लानिंग बनी। वह पत्नी के साथ गुरुग्राम के सेक्टर 7 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता है।

विशाल शर्मा उर्फ विक्की उर्फ जंगली पहले एक्सपोर्ट कंपनी में ड्राइवर था, लेकिन अभी ऑटो चला रहा था। पड़ोसियों के मुताबिक, विशाल शराबी था और अक्सर पत्नी के साथ झगड़ा करता था।

पड़ोसियों ने कहा कि सागर अक्सर विशाल के घर आता था जबकि अन्य आरोपी भी कभी-कभार उसके घर आते थे। विशाल का आपराधिक बैकग्राउंड रहा है।

होगी कड़ी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने इन सब पर साजिश रचने, सरकारी कर्मी को ड्यूटी करने से रोकने समेत यूएपीए की दो कठोर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इन लोगों से पूछताछ करके ये जानना चाह रही है

कि क्या कुछ और लोग हैं जिन्होंने पर्दे के पीछे से भी भूमिका निभाई है। संभव है कुछ और लोगों के नाम उजागर हों।