(www.arya-tv.com) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सूबेदार की दूसरे सूबेदार ने गला रेत कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मेस का चार्ज हैंडओवर करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट की नौबत आ गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें पश्चिम बंगाल के रहने वाले सूबेदार सिम्पा शेरपा की मौत हो गई। जबकि, दूसरा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के कैंट छावनी क्षेत्र में आर्मी में तैनात दो सुविधा रो के बीच विवाद हो गया। मेस का चार्ज हैंड ओवर करने को लेकर हुए विवाद में दोनों सूबेदार के बीच एक दूसरे पर चाकू से हमला किया गया। हमले में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के रहने वाले पिंबा शेरपा की मौत हो गई।
चाकू लगने से दूसरा अधिकारी गंभीर
वहीं नेपाल के इलम जिला के रहने वाले रमेश कुमार राय को चाकू लगने से गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूबेदार इलाज के लिए कैंटोनमेंट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं मृतक सूबेदार के पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर कैंट नीलम राणा का कहना है कि हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी जिस जिस पर दोनों के बीच विवाद हुआ इसकी जांच की जा रही हैं।
डीसीपी ईस्ट संजीव सुमन ने बताया कि, आज कैंट थाना क्षेत्र में सेंट्रल ऑफिसर मेस में एक बॉडी मिली है। मृतक का नाम पिंबा शेरपा है जो जेसीओ रैंक का है। मृतक का गला कटा हुआ है। घटनास्थल से 200 मीटर दूर पर एक दूसरा व्यक्ति घायल अवस्था में मिला है। जिसका नाम रमेश कुमार राय है। ये भी जेसीओ रैंक के हैं।
यह दोनों गोरखा यूनिट में पोस्ट हैं। आपस में चार्ज लेते समय विवाद हुआ था। अभी रमेश कुमार राय का ऑपरेशन चल रहा है। इनकी हालत ठीक नहीं है। जैसे ही होश में आएंगे बयान दर्ज करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।