दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल का पदभार संभालने पर तरनजीत संधू को बधाई दी। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, ”दिल्ली के नए उपराज्यपाल बनने पर तरनजीत संधू को बधाई।” उन्होंने कहा कि एक अनुभवी राजनयिक और अमेरिका में पूर्व राजदूत के रूप में तरनजीत संधू ने हमेशा अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करने के लिए गहरी प्रतिबद्धता दिखाई है।
ट्रंप ने कहा, ”दिल्ली की प्रगति का नेतृत्व करने और वैश्विक संबंधों को आगे बढ़ाने में उनकी सफलता की कामना करता हूं।” तरनजीत सिंह संधू, जो दिल्ली के 21वें उपराज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं, फरवरी 2020 से जनवरी 2024 तक अमेरिका में भारत के 28वें राजदूत रहे। उन्होंने श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त के रूप में भी कार्य किया है।
