यूपी में 8 IAS अफसरों के ट्रांसफर:महेंद्र सिंह विशेष सचिव गृह, रेणु तिवारी अपर आयुक्त मनरेगा

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) यूपी सरकार ने रविवार देर रात 8 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। इन अफसरों को आयुक्त राजस्व परिषद, कृषि उत्पादन आयुक्त, राजस्व विभाग, अपर आयुक्त ग्राम विकास विशेष सचिव गृह में तैनाती दी गई है।

वेटिंग लिस्ट के तीन अफसरों को भी मिली तैनाती
IAS टीके शिबू, सुनील कुमार वर्मा, अनुराग पटेल को जिले से कमान से हटाने के बाद उनको प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया था। जिनको अब विभागों में तैनाती दी गई है। टीके शिबू को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ, आईएएस सुनील कुमार वर्मा को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा उत्तर प्रदेश शासन, अनुराग पटेल को विशेष सचिव राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश शासन व अपर आयुक्त चकबंदी उत्तर प्रदेश लखनऊ में तैनाती दी गई है।

IAS महेंद्र सिंह विशेष सचिव गृह बनाए गए
IAS महेंद्र सिंह विशेष सचिव गृह बनाए गए हैं। महेंद्र सिंह को लंबे समय तक विशेष सचिव राजस्व विभाग और शासन आयुक्त की चकबंदी की जिम्मेदारी में रखा गया था।

इन अफसरों को भी मिली अहम जिम्मेदारी
IAS रेणु तिवारी विशेष सचिव खाद्य एवं सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश शासन से अपर आयुक्त ग्राम विकास उत्तर प्रदेश, अपर आयुक्त मनरेगा उत्तर प्रदेश में तैनाती दी गई है। प्रबंध निदेशक यूपी एग्रो में तैनात शेषनाथ को विशेष सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन में तैनाती दी गई है।

अरुण प्रकाश को विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश शासन से विशेष सचिव सूचना लघु मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग उत्तर प्रदेश शासन में तैनात करते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। योगेश कुमार को अपर आयुक्त मनरेगा उत्तर प्रदेश तथा अपार आयुक्त ग्राम विकास से विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा उत्तर प्रदेश लखनऊ में तैनाती दी गई है।

16 दिन पहले भी हुए थे 6 IAS और 11 PCS अफसरों के ट्रांसफर

निकाय चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। 6 IAS और 11 PCS अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। कुशीनगर के डीएम एस. राज लिंगम को वाराणसी का डीएम बनाया गया है। जबकि रमेश रंजन को डीएम कुशीनगर बनाया गया है।

मनोज कुमार को डीएम बदायूं तो अर्चना वर्मा को हाथरस डीएम की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस दीपा रंजन को डीएम बदायूं से बांदा डीएम के पद पर ट्रांसफर किया गया है। वहीं, डीएम बांदा अनुराग पटेल को प्रतीक्षारत किया गया।

11 पीसीएस अफसरों के भी हुए थे सफर

11 पीसीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। शासन से जारी तबादला सूची के अनुसार एडीएम न्यायिक श्रावस्ती कुंवर पंकज बने मुख्य राजस्व अधिकारी प्रयागराज, एसडीएम रायबरेली सुभाष चंद्र यादव बने एडीएम न्यायिक श्रावस्ती, अपर मुख्य नगर अधिकारी आगरा सुशीला को एडीएम नागरिक आपूर्ति आगरा के पद पर भेजा गया।

एसडीम मेरठ अरुण कुमार गोंड सिटी मजिस्ट्रेट इटावा के पद पर तैनाती मिली है। एडीएम संभल कमलेश कुमार अवस्थी को अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल बनाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट अलीगढ़ प्रदीप वर्मा एडीएम वित्त एवं राजस्व संभल के पद पर भेजे गए। एसडीएम भदोही चंद्रशेखर को सिटी मजिस्ट्रेट अलीगढ़ के पद पर भेजा गया।