टीना अंबानी को अपने जंमदिन पर अभिनेता शशि कपूर की आई याद, बोली ये बात

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का जन्मदिन 18 मार्च को होता है। शशि कपूर फिल्मों के साथ अपनी पर्सनालिटी की वजह से भी काफी चर्चा में रहते थे। उन्होंने बॉलीवुड की एक से बढ़कर और फिल्मों में काम किया। फिल्मों में शशि कपूर की जोड़ी कई अभिनेत्रियों के साथ भी देखने को मिली और इन अभिनेत्रियों ने उनके साथ काम कर खूब नाम कमाया।

उनमें से एक अभिनेत्री टीना अंबानी (टीना मुनीम) भी हैं। टीना अंबानी ने शशि कपूर के साथ कई फिल्मों में काम किया था।

यह दोनों कलाकारों फिल्म ‘अलग अलग’, ‘प्यार तो होना ही था’ और ‘एक दो तीन चार’ में साथ काम किया था। इस बीच शशि कपूर के जन्मदिन पर टीना अंबानी ने उन्हें याद किया है। टीना अनिल अंबानी की पत्नी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर शशि कपूर के अपने साथ थ्रोबैक तस्वीर साझा की है।

टीना अंबानी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी और शशि कपूर की थ्रोबैक तस्वीर को साझा की है। यह तस्वीर इन दोनों की एक फिल्म की है। तस्वीर में शशि कपूर बूढ़े जबकि टीना अंबानी यंग नजर आ रही हैं। तस्वीर में टीना अंबानी ने रेड कलर का सूट पहना। वहीं शशि कपूर ब्लैक कलर के कोट में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए टीना अंबानी ने शशि कपूर के लिए खास पोस्ट लिखा है।

अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘वे अब शशि कपूर जैसे इंसान नहीं बनाते हैं। जिंदादिल, हैंडसम, विद्वान और शानदार। आपकी उपस्थिति और पुराने दिनों की बहुत याद आ रही है।

आपका जन्मदिन मना रहे हैं।’ सोशल मीडिया पर टीना अंबानी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री और शशि कपूर के फैंस उनके ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर दिग्गज अभिनेता को याद कर रहे हैं।

आपको बता दें कि शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को हिंदी सिनेमा के शानदार अभिनेता और फिल्मकार पृथ्वीराज कपूर के घर में हुआ था। वह अभिनेता राजकपूर और शम्मी कपूर के छोटे भाई थे। शशि कपूर की मां का नाम रामशरणी कपूर था।

शशि कपूर के बचपन का नाम बलबीर राज कपूर था। उन्होंने अभिनय का शुरुआत साल 1944 में पिता पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर से की थी। पहली बार शशि कपूर नाटक ‘शकुंतला’ से नजर आए थे। वहीं बॉलीवुड फिल्मों में उन्होंने अभिनय की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी।

इसके बाद शशि कपूर ‘सत्यम शिवम सुन्दरम’, ‘जब-जब फूल खिले’, ‘दीवार’, ‘सुहाग’, ‘दो और दो पांच’, ‘शान’, ‘नमक हलाल’, ‘सिलसिला’ और ‘मुकद्दर का सिकंदर’ सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया था।