UP के स्कूलों का टाइम बदला, जानिए अब कितने बजे से खुलेंगे विद्यालय

Education

(www.arya-tv.com) उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। साथ ही अधिकारियों ने इस साल अवकाश के समय में भी बदलाव किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं, मामले में अधिकारियों का कहना है कि ये बदलाव हर साल होते हैं और पूरे यूपी के सभी स्कूलों पर लागू होते हैं।

संशोधित समय के मुताबिक सरकारी स्कूल 1 अप्रैल से 30 सितंबर, 2023 तक सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे के बीच चलेंगे। जबकि, 1 अक्टूबर 2023 से 31 मार्च 2024 तक सुबह 9.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक चलेंगे। स्कूल खुलने के बाद 15 मिनट तक प्रार्थना और योगाभ्यास होगा। दोपहर का भोजन अवकाश गर्मियों में सुबह 10.30 बजे से 11.00 बजे तक और सर्दियों में दोपहर 12.00 बजे से 12.30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

गांधी जयंत्री के मौके पर 1 अक्टूबर को खुला था स्कूल

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छजंलि कार्यक्रम के लिए प्रत्येक प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय 1 अक्टूबर को खुले थे। इन स्कूलों में एक घंटे का श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वहीं, इसके बाद स्कूलों को बंद कर दिया गया था।

5 नवंबर को होगी NMMS की परीक्षा

उत्तर प्रदेश नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) आवेदन विंडो हाल ही में बंद कर दी गई है। एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा 5 नवंबर, 2023 को आयोजित होगी। इस बार इस छात्रवृत्ति के लिए यूपी से कुल 1.86 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। स्कॉलरशिप के लिए चयनित छात्रों को 12000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।