- प्रशांत शुक्ला ब्यूरोचीफ अयोध्या
(आर्य टीवी अयोध्या) 5 सितंबर 2024 से 8 सितंबर 2024 तक गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल रांची में सीबीएसई ईस्ट जोन योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जोनल स्तर पर 47 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जे बी अकादमी के 14 छात्रों ने व्यक्तिगत स्तर पर विभिन्न आसनों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जहाँ अंडर-19 बालक वर्ग में सूर्यांश ओझा, अंडर-19 बालिका वर्ग में समृद्धि श्रीवास्तव तथा अंडर 17 बालिका वर्ग में अश्विका यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने हेतु चयनित होकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्रशिक्षक डॉ राजेश तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि अयोध्या जनपद से पहली बार छात्र योग प्रदर्शन करने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए हैं। प्रधानाचार्य वी के जोशी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि खेल में जीतने से अधिक जीतने की चाह का महत्व होता है।राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने चयनित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।