जिनकी नीयत नारी सम्मान की होती है, वह 18 साल प्रतीक्षा नहीं करते: कांग्रेस नेता कमलनाथ

National

(www.arya-tv.com) मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव है। इससे पहले राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनकी नीयत नारी सम्मान की होती है। वह 10 साल प्रतीक्षा नहीं करते।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख कमलनाथ ने बुधवार को ट्वीट किया कि मध्य प्रदेश में बनी सौदेबाजी की सरकार आजकल हर बात में सौदेबाजी कर रही है। 18 साल की सरकार में जिन लोगों को बहनों की याद नहीं आई और प्रदेश महिलाओं पर अत्याचार में बदतर स्थिति में पहुंचता गया, वे लोग आजकल बहनों की बात कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी ने जब स्पष्ट घोषणा कर दी कि कांग्रेस सरकार बनने पर मध्य प्रदेश की महिलाओं को नारी सम्मान योजना के तहत 1500 रुपये प्रति माह और 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। तब अपना पाप धोने के लिए यह बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं।

कमलनाथ ने कहा कि जिनकी नीयत नारी सम्मान की होती है। वह 18 साल तक प्रतीक्षा नहीं करते और ना सम्मान करने में मोलभाव करते हैं। शिवराज जी लाड़ली बहनों के लिए योजनाएं नहीं ला रहे बल्कि अपने पाप धो रहे हैं। महिलाओं को उनका हक, अधिकार और सम्मान कांग्रेस पार्टी दिलाई थी।

सरकार ने मंगलवार से लाड़ली बहना योजना में रजिस्ट्रेशन फिर शुरू कर दिए हैं। इसमें पहला 21 से 23 साल की छूट गई विवाहित बेटियों को भी योजना शामिल किया है। दूसरा पांच एकड़ तक खेत वाले किसान, जिनके पास ट्रैक्टर वाली बहनों को भी शामिल किया गया।