इलाज के दौरान तोड़ा दम:अयोध्या- प्रयागराज हाईवे पर रोड एक्सीडेंट में हो गए थे घायल

# ## UP

(www.arya-tv.com)  अयोध्या- प्रयागराज हाईवे पर बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत 3 श्रद्धालुओं की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इनमें दो श्रद्धालु बस्ती व एक संत कबीर नगर के रहने वाले थे। अयोध्या जिले के थाना पूरा कलंदर के पिपरी टोल प्लाजा के पास हुए हादसे में कुल 15 लोग घायल हो गए थे।

इन तीन श्रद्धालुओं की मौत हुई है

22 जनवरी को समय लगभग 09:20 बजे पूरा कलंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरी के पास प्रयागराज से स्नान कर वापस आ रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप का एक्सीडेंट हो गयाl इस पर सवार चोटिल लोगों में से 16 को जिला अस्पताल अयोध्या मे एंबुलेंस से उपचार हेतु लाया गया थाl घायलों में से दो लोग हरिवंश चतुर्वेदी पुत्र श्रीपति चतुर्वेदी उम्र करीब 65 वर्ष निवासी टिकरिक थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती और.केशव राम पुत्र राम सुभग उम्र करीब 60 वर्ष निवासी निघुवा थाना महौली जिला संत कबीर नगर और ज्ञानवती पत्नी प्रताप उम्र करीब 60 वर्ष निवासी मंगीरीवा थाना मुंडेरवा जिला बस्ती की इलाज के दौरान मौत हो गईl

शेष अन्य 12 श्रद्धालुओं अयोध्या के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा हैl

  • हरिश्चंद्र पुत्र धर्म नारायण उम्र करीब 70 वर्ष निवासी टिकरिया महुआपार थाना मुंडेरवा जिला बस्ती
  • गुड़िया पत्नी चंद्रदेव उम्र करीब 40 वर्ष निवासिनी टीकरिया महूवापार थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती
  • मिशलावती पत्नी हरिश्चंद्र उम्र करीब 60 वर्ष पता, थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती
  • गायत्री पत्नी रामरक्षा उम्र करीब 65 वर्ष निवासी अछती थाना महुली जनपद संत कबीर नगर
  • वंदना पांडे पत्नी सुनील पांडे उम्र 42 वर्ष पता, संत कबीर नगर
  • केकई पत्नी रामकिशन उम्र करीब 45 वर्ष निवासी मलानी थाना खलीलाबाद संत कबीर नगर
  • * रामकिशन पुत्र रामशब्द उम्र करीब 55 वर्ष निवासी उपरोक्त
  • * प्रदीप पुत्र जनार्दन 21 वर्ष निवासी चंगेरा मंगेरा थाना खलीलाबाद ,संत कबीर नगर
  • *सुशीला देवी पत्नी स्वर्गीय दिनेश सिंह उम्र करीब 46 वर्ष निवासी मंगेरवा चिगरवा थाना काटे, जिला संतकबीर नगर
  • * सूर्य नारायण ओझा पुत्र स्वर्गीय राजा राममोहन निवासी टेनियामाफि
  • थाना खलीलाबाद ,जनपद संत कबीर नगर,
  • * सुशीला पत्नी केशवराम उम्र करीब 55 वर्ष निवासी निघुवा थाना महौली जिला संत कबीर नगर
  • * शांति देवी पत्नी इंदल प्रसाद निवासी मंगेरा चंगेरा थाना कांटे , जनपद संत कबीर नगर
  • * कुणाल त्रिपाठी पुत्र आनंद त्रिपाठी उम्र करीब 13 वर्ष निवासी नगुवा थाना महौली, जिला संत कबीर नगर