नगर विकास और जल शक्ति मंत्री के साथ नगर आयुक्त ने गोमती नदी का निरीक्षण किया

Lucknow
  • नगर विकास और जल शक्ति मंत्री के साथ नगर आयुक्त ने गोमती नदी का निरीक्षण किया

(www.arya-tv.com)लखनऊ।नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन एवं महेन्द्र सिंह मंत्राी जल शक्ति द्वारा क्रमशः कुडियाघाट, शहीद स्मारक एवं गोमती बैराज पर गोमती नदी के घाटों का निरीक्षण जल निगम, नगर निगम एवं सिचाई विभाग के अधिकारियों अनिल कुमार द्वितीय (प्रबन्ध निदेशक जल निगम) अजय कुमार द्विवेदी नगर आयुक्त के साथ किया गया। निरीक्षण के बाद श्री टण्डन ने नगर निगम को एक सप्ताह में जलकुम्भी की सफाई के आदेश दिये। जिसमें गोमती नदी को भिन्न-भिन्न सेक्टरों में विभाजित करते हुए नाव एवं श्रमिकों से जलकुम्भी की सफाई कराने तथा निरन्तर सफाई व्यवस्था बने रहने के व्यवस्था करने को कहा गया।

नगर निगम द्वारा प्रश्नगत कार्य में वर्तमान में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर जलकुम्भी की सफाई, स्क्रीमर मशीन, फाॅसी मशीन, पुकलैण्ड, नाव एवं मानव संसाधन (श्रमिकों) के माध्यम से प्रारम्भ कर दी गयी है तथा जल शक्ति मंत्राी द्वारा निरीक्षण के समय सिचाई विभाग को नगर निगम को आवश्यक मशीनी उपकरण उपलब्ध कराने के आदेश दिये।

नगर विकास मंत्राी द्वारा गोमती नदी में गिर रहे समस्त नालों में जाल लगाकर सफाई कराने के निर्देश प्रदान करने के साथ साथ समस्त नालों को बायों रेमेडीएसन (ट्रीटमेन्ट प्लांट) के माध्यम से गोमती नदी में सम्मिलित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किये जाने के आदेश प्रदान किये गये। निरीक्षण में डा0 अर्चना द्विवेदी अपर नगर आयुक्त, वी0के0 निरंजन महाप्रबन्धक सिचाई विभाग, एस0के0 वर्मा महाप्रबन्धक जल कल, अशोक कुमार सिंह मुख्य अभियन्ता सिचाई विभाग, महेश वर्मा मुख्य अभियन्ता सा0, राम नगीना त्रिपाठी मुख्य अभियन्ता (वि0/याॅ0) उपस्थित रहे।