भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा और महामंत्री पुष्कर शुक्ला की अध्यक्षता में सभी नगर मोर्चों की बैठक सम्पन्न हुई

Lucknow
  • भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा और महामंत्री पुष्कर शुक्ला की अध्यक्षता में सभी नगर मोर्चों की बैठक सम्पन्न हुई

(www.arya-tv.com)भाजपा नगर ईकाई के पदाधिकारी अध्यक्ष मुकेश शर्मा और महामंत्री पुष्कर शुक्ला की अध्यक्षता में सभी मोर्चों की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में भाजपा मिशन 2024 में पुन: केन्द्र में भाजपा सरकार को जिताने और आम जनता के बीच में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा किये गये कार्यों का सही प्रचार प्रसार करने पर विशेष बल दिया गया।

नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को  घर घर संपर्क अभियान के तहत आम जनता के बीच सरकार के कार्यों को पहुंचाने पर बल दिया गया। इस दौरान महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने सभी मोर्चों को मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी के ​द्वारा जनहित में किये गये कार्यों को घर घर पहुंचाने पर कहा। इस दौरान मोर्चों के अध्यक्ष, आईटी व सोशल मीडिया संयोजकों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों व मंडल समन्वयकों के साथ विभिन्न बैठकें की सरोजिनी नगर दक्षिण दो के प्रभारी एसपी तिवारी बाबा मौजूद रहे।