कपड़ा उद्योग का भविष्य उज्जवल, सरोजनी नगर को बनायेंगे टेक्सटाइल हब – डॉ. राजेश्वर सिंह

Lucknow

बृजेश कुमार मिश्रा उर्फ पंडित जी

  • सरोजनी नगर को टेक्सटाइल हब बनाने के लिए प्रयासरत विधायक ने स्वयं सहायता समूहों को बांटी सिलाई मशीनें
  • महिला स्वयं सहायता समूहों को सिलाई मशीन वितरण और उद्यमिता प्रशिक्षण से स्वावलंबी बन रहा है सरोजनीनगर
  • सिलाई, कढ़ाई की कला को आयाम देने के लिए सरोजनी नगर विधायक ने बांटी सिलाई, पीको और इंटरलॉकिंग मशीनें
  • प्रशिक्षण, स्वावलंबन, इंडस्ट्रीज की स्थापना से टेक्सटाइल हब बनेगा सरोजनी नगर – डॉ. राजेश्वर सिंह
  • टेक्सटाइल क्षेत्र में महारत हासिल कर देश-प्रदेश का नेतृत्व करेंगी सरोजनी नगर की महिलायें – डॉ. राजेश्वर सिंह
  • टेक्सटाइल फैक्ट्रियों का प्रतिनिधि मंडल सरोजनीनगर के महिला स्वयं सहायता समूहों से मिला

(www.arya-tv.com)लखनऊ। सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपनी विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने और सरोजनी नगर को टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है, उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को 3000 सिलाई, पीको और इंटरलॉकिंग मशीनें प्रदान कर उन्हें विकास की मुख्य धारा में शामिल करने की अनूठी पहल का शुभारम्भ किया है। इस पहल के प्रथम चरण में चार स्वयं सहायता समूहों को 68 मशीनें प्रदान की जा रही हैं।

इसी महाभियान के प्रथम चरण के दूसरे दिन विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत बेंती और ऐन क्लस्टरों को CSR के माध्यम से 5 मोटराइज्ड सिलाई मशीन, 10 मैन्युअल सिलाई मशीन, 1 इंटरलॉकिंग मशीन और 1 पीको मशीन सहित कुल 34 मशीनों का वितरण किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह उपस्थित रहीं जिन्होंने फीता काटकर क्लस्टर का उद्घाटन किया। इस दौरान सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्र की महिलाओं और उपस्थित नागरिकों से संवाद किया, मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया और अनाथ, वृद्ध, असहाय महिलाओं को साड़ियाँ बांट उन्हें सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आवश्वासन दिया।

सरोजनी नगर विधायक का लक्ष्य महिलाओं को स्वय सहायता समूहों के रूप में संगठित कर उन्हें सिलाई, बुनाई और कढ़ाई के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण दिलाना, स्वयं सहायता समूहों को सिलाई मशीन आदि दिलाकर स्वावलंबी बनाना और उन्हें टेक्सटाइल प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट इंडस्ट्रीज की चेन से जोड़कर विकास की मुख्य धारा में शामिल करना है।

इसी कड़ी में डॉ. राजेश्वर सिंह के साथ कई नामी टेक्सटाइल कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी इन क्लस्टरों और महिला स्वयं सहायता समूहों से जुडी महिलाओं से मिलने पहुंचा, जिनमें महिलाओं के कपड़े बनने वाली कंपनी कविता वीमेन वियर (लक्षिता इन्टरनेशनल) जिसके उत्तर भारत में 100 से अधिक स्टोर व नॉएडा में 4 फक्ट्रियां और करीब 1500 कर्मचारी वाली कंपनी के निदेशक सुनीत खरबंदा, और 5000 कर्मचारियों वाली कंपनी मीनू क्रिएशन के मालिक अनिल पेशावरी  भी शामिल रहे, मीनू क्रिएशन की यूपी के अलग-अलग हिस्सों में फैक्ट्रियां खोलने और महिलाओं को सिलाई और परिधान बनाने के अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षण और रोजगार देने का लक्ष्य है। साथ ही व्यवसायी शरद चौधरी और अनिल पेशावरी भी मौजूद रहे। इसके अलावा साथ ही प्रसिद्ध स्किल अपग्रेडेशन एक्सपर्ट पूजा मखीजा व कौशल विकास प्रशिक्षक कुशाग्र सिंह भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि कपड़ा सभी की अनिवार्य आवश्यकता है, इसकी मार्केट ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में है जिसमें कभी डिमांड कम नहीं होती। टेक्सटाइल उद्योग को बड़े पैमाने पर सरोजनी नगर में स्थापित करना है, क्योंकि भविष्य के संभावित 5 सफल उद्योगों में कपड़ा उद्योग भी शामिल है, इसका ग्रोथ रेट 8.7 प्रतिशत है। टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित होने से सरोजनी नगर देश और प्रदेश का आर्थिक विकास का मजबूत सहभागी बनेगा।

इस कार्यक्रम में वंदना सक्सेना, क्लस्टर हेड बेंती माहेश्वरी द्विवेदी, क्लस्टर टीम के सदस्य अजित शुक्ला, द्रौपदी और रश्मि ने भी सहभागिता की। साथ ही भाजपा नेता रीना चौधरी, शंकरी सिंह, अमित तिवारी, मुकेश शर्मा, गंगाराम भारती, आशू शुक्ला, अजय शुक्ल और सुभाष पासी भी उपस्थित रहे।