मुख्यमंत्री ने ‘नेशनल क्लाइमेट काॅन्क्लेव-2023’ के उद्घाटन किया

Lucknow National

(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की परम्परा सदैव से पर्यावरण हितैषी रही है। दुनिया के सबसे प्राचीन ग्रन्थ वेद हैं। अथर्ववेद का सूक्त ‘माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः’ हमें इस धरती के प्रति अगाध निष्ठा को प्रदर्शित करने के संस्कारों के साथ जोड़ता है। इसका अर्थ है कि धरती हमारी माता है और हम सब उसकी संतान हैं। एक पुत्र का मां के प्रति क्या कर्तव्य है, यह बताने की आवश्यकता नहीं होती है। सम्पूर्ण जीव जगत में मां के प्रति प्रकृति प्रदत्त स्वभाव व संस्कार देखने को मिलता है, और यहीं से धरती माता के प्रति हमारे दायित्व निर्धारित होते हैं।

सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। इसके पूर्व, उन्होंने तथा केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  भूपेन्द्र यादव ने दो दिवसीय ‘नेशनल क्लाइमेट काॅन्क्लेव-2023’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य की जलवायु परिवर्तन कार्ययोजना, कार्बन न्यूट्रल इवेंट तथा उत्तर प्रदेश के विरासत वृक्षों पर आधारित पुस्तक के द्वितीय संस्करण का विमोचन किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य जलवायु परिवर्तन ज्ञान केन्द्र का बटन दबाकर शुभारम्भ भी किया। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के वन्य व प्रकृति प्रेमी होने तथा उनकी सक्रियता से पिछले वर्ष राज्य के रानीपुर अभ्यारण्य को देश के टाइगर रिजर्व में सम्मिलित किया गया। उत्तर प्रदेश में टाइगर रिज़र्व की संख्या बढ़कर 03 हो गई है। इसमें दुधवा, पीलीभीत और रानीपुर सम्मिलित हैं। 

इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  अरुण कुमार सक्सेना, राज्य मंत्री  के0पी0 मलिक, सलाहकार मुख्यमंत्री  अवनीश कुमार अवस्थी, भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की सचिव सुश्री लीना नन्दन, अपर मुख्य सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन  मनोज सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना  संजय प्रसाद, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्रीमती ममता संजीव दुबे, डायरेक्टर कण्ट्री प्रोग्रामिंग डिवीजन ग्रीन क्लाइमेट फण्ड सुश्री कैरोलीना फ्यूंटेस सहित विभिन्न प्रदेशों के पर्यावरण एवं वन विभाग के अधिकारी तथा डेलिगेट्स उपस्थित थे।