मुख्यमंत्री ने गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित किया

Lucknow
  • मीडिया लोकतंत्र का चतुर्थ स्तम्भ, लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में मीडिया महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोकतंत्र के अन्य तीन स्तम्भों का ध्यान आकर्षित करती : मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चतुर्थ स्तम्भ माना जाता है। लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में मीडिया महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोकतंत्र के अन्य तीन स्तम्भों का ध्यान आकर्षित करती है। दुनिया में जहां कहीं भी आधुनिक लोकतंत्र पनपे हैं, वहां मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मुख्यमंत्री गोरखपुर में गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किये। उन्होंने कहा कि गोरखपुर पूर्वी उत्तर प्रदेश का केन्द्र बिन्दु है। यह शिक्षा, रोजगार, व्यापार तथा राजनैतिक गतिविधियों को प्रभावित करने वाला जनपद है। ऐसे में गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि यहां नयी कार्यकारिणी का निर्णय आसपास के जनपदों और संस्थानों पर पड़ेगा। इसे ध्यान में रखकर नयी कार्यकारिणी को जनसरोकारों से जुड़ करके संवेदनशील बनना होगा, तभी इसकी भूमिका महत्वपूर्ण और प्रासंगिक होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवैधानिक संस्थाएं स्वयं को जन सरोकारों से अलग नहीं कर सकतीं। इन संस्थाओं का आमजन से सम्पर्क व संवाद तथा उनके प्रति जवाबदेही अत्यन्त महत्वपूर्ण है। यदि लोकतंत्र नहीं होता, तो सरकार संवेदनशील तरीके से विकास व लोककल्याण के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में सफल नहीं हो पाती, देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से उबर नहीं पाते, हम गांव, गरीब, किसानों, युवाओं तथा महिलाओं के लिए बनने वाली योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू नहीं कर पाते।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की जागरूकता में मीडिया की बड़ी भूमिका है। महाकुम्भ-2025 में मीडिया का एक वर्ग ऐसा था, जो महाकुम्भ के सम्बन्ध में सकारात्मक लेखन कर रहा था। दूसरा तबका ऐसा था, जो सकारात्मक बातों को भी नकारात्मक तरीके से प्रस्तुत कर रहा था। पहली बार इण्टरनेशनल मीडिया ने महाकुम्भ के कवरेज को पूर्व के आयोजनों की तुलना में सही तरीके से रखने का प्रयास किया था।

बांग्लादेश और वियतनाम इसके उदाहरण है। बांग्लादेश की आबादी कुल 16 करोड़ है। दुनिया के किसी भी क्षेत्र में बांग्लादेश के रेडीमेड गारमेंट्स के प्रोडक्ट देखने को मिल जाते हैं। इसी प्रकार वियतनाम भी दुनिया में रेडीमेड गारमेंट्स के क्षेत्र में आगे बढ़ चुका है। यह तभी हो पाएगा जब मीडिया इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की सक्सेस स्टोरी को आगे बढ़ाएगी और लोग इनसे प्रेरणा लेंगे। ऐसे सफल लोगों को प्रेस क्लब बुलाकर उन्हें अपनी बात रखने का अवसर दिया जाना चाहिए। देश और समाज को उनके कार्यों के विषय में बताया जाना चाहिए। हमारे यह कार्य हमें समाज के विश्वास पर खरा उतरने में भी मदद करेंगे। इससे हमारे जन सरोकार के कार्य भी पूरे होंगे।