बूथ अध्यक्ष ही भारतीय जनता पार्टी के सेनापति और राजदूत है

Lucknow
  • समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी

लखनऊ महानगर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि बड़े लंबे समय के बाद उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं से मिलने का अवसर मिला है उसके लिए लखनऊ महानगर की इकाई को धन्यवाद देता हूं । कार्यकर्ताओं के साथ कैसे काम करना है यहां की परिस्थितियों को समझ कर सभी को कैसे सक्रिय करना है, यह बहुत अनुभव है और अनुभव में सबसे बड़ा अनुभव है कि जब मैं पहली बार उत्तर प्रदेश आया कि पार्टी के बहुत वरिष्ठ नेता ने मुझको समझाया उस बात को मैं आप सबके साथ साझा करता हूं उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठन का कार्य करने के लिए आए हो जितना तुम नीचे जाओगे उतना भारतीय जनता पार्टी का संगठन समझ में आएगा और जब मैंने प्रभास करना शुरू किया तो मुझे समझ में आया कि संगठन के कार्यकर्ताओं की एक बहुत बड़ी ताकत है जिसका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। और जब मैं नीचे गया तो बूथ लेवल तक के कार्यकर्ता की मेहनत से उत्तर प्रदेश का संगठन देश में अहम भूमिका में हैं। आज नमो ऐप, विकसित भारत एम्बेसडर जैसे हर अभियान में उत्तर प्रदेश में देश के प्रथम स्थान पर है।

भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं वाली और सबसे ज्यादा सांसदों वाली सबसे ज्यादा विधायकों वाली सबसे ज्यादा राज्यों में सरकार वाली पार्टी सबसे ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ताओं वाली पार्टी और जो संगठन का एक स्वरूप दिखाई देता है आज केवल देश ही नहीं दुनिया की हर व्यक्ति समझना चाहता है कि भारत के अंदर काम करने वाली भारतीय जनता पार्टी का संगठन कैसे इतना बड़ा संगठन बना है। 

भविष्य में जिन क्षेत्रों में हम नहीं पहुंचे हैं य समाज के जिन व्यक्तियों तक हम नहीं पहुंचे हैं हर उस व्यक्ति तक पहुंचना भी यह चुनाव बड़ा माध्यम है। हमारी योजना संरचना चुनाव में ऐसी होनी चाहिए कि हम उन तक भी पहुंच सके। हमारा उद्देश्य समाज बदलना है हम समाज में परिवर्तन करना चाहते हैं ‘राज नहीं समझ बदलना है’ यह नारा हम लगाते है। समाज बदलने के लिए आवश्यकता है कि पहले हमें राज बदलना है और समाज में बदलाव के इस सपने को साकार करने के लिए मोदी जी के नेतृत्व में समाज बदलने की पूरी प्रक्रिया देश में शुरू हुई है 10 साल पहले का समाज कैसा था यह सभी ने देखा था जब परिवारवाद, तुष्टिकरण और निजी स्वार्थ के लिए सरकारें काम करती थी।

  • मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर बूथ पर पन्ना प्रमुखों की बैठक भी करना है।

फिर एक बार मोदी सरकार और 400 के लक्ष्य को विकसित भारत बनाने के संकल्प और लक्ष्य को पूरा करने के लिए भी चुनाव सही समय है जब हम हम अपने संगठन का कार्यकर्ताओं के विस्तार के साथ ही देश के 140 करोड़ लोगों को जोड़कर उसे सपने को कर को पूरा करने के लिए हम सब मिलकर कार्य करेंगे। वरिष्ठ नेता नीरज सिंह को विकसित भारत एम्बेसडर में साप्ताहिक रूप में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। नीरज सिंह के मार्गदर्शन में बूथ अध्यक्षों को बूथ संख्या के अनुसार प्रवेशिका के क्यूआर कोड स्कैन के माध्यम से एंट्री कराई गई और बूथ संख्या और विधानसभा बार ही 1893 बूथ अध्यक्षों को व्यवस्थित रूप से बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मंत्री जेपीएस राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक नोएडा पंकज सिंह, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण, संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष लखनऊ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, एमएलसी मुकेश शर्मा रामचंद्र प्रधान, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, राजीव मिश्रा,अनुराग श्रीवास्तव, विधानसभाओं के संयोजक सहसंयोजक, प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।