(www.arya-tv.com) आगरा में गुरुवार देर शाम खेरिया एयरपोर्ट के पास अर्जुन नगर गेट पर एक युवक ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी। जिसके बाद वह भागने लगा। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने कार सवार को दौड़ाकर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की कड़ी पूछताछ में युवक ने बताया वह पंजाब का रहने वाला है। मर्चेट नेवी में नौकरी करता है।
आरोपी के खिलाफ दी तहरीर
थाना शाहगंज प्रभारी समरेश सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम राम सिंह है। वह नशे में था। उसके खिलाफ अयोध्या कुंज निवासी अभिषेक मिश्रा ने तहरीर दी है। थाना क्षेत्र में सराय ख्वाजा चौकी के अर्जुन नगर गेट पास के यह घटना हुई। पड़ताल के बाद FIR दर्ज किया जाएगा।