तमिलनाडु के सीएम ने गृह मंत्री शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

National

चेन्नई।(www.arya-tv.com) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने बृहस्पतिवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पलानीस्वामी ने शाह को फूलों का गुलदस्ता भी भेजा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ” आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं …..मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि देश की सेवा के लिए वह आपको उत्तम स्वास्थ्य दे…

शाह आज 56 साल के हो गए। साल 2014 में केन्द्र में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद शाह को भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था। उनके नेतृत्व में भाजपा ने कई राज्यों में अपनी सरकारें बनाई और फिर 2019 में भारी बहुमत के साथ केन्द्र की सत्ता में वापसी की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।