आगरा ताज महोत्सव में यमुना महा आरती का आयोजन, हरिद्वार और वाराणसी की दिखी झलक

# ## Agra Zone

(www.Arya Tv .Com) आगरा में विश्वस्तरीय ताज महोत्सव का आयोजन आज से शुरू हो गया है. ताज महोत्सव में पहली बार यमुना आरती को शामिल किया गया है. हरिद्वार और बनारस की तर्ज पर आगरा में भी यमुना नदी की महा आरती की जा रही है. इस दौरान यमुना प्रेमियों में खासा उत्साह दिखाई दिया. यमुना आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए और यमुना मैया की जय के नारे गूंजे.

आगरा के यमुना किनारे स्थित यमुना आरती स्थल पर आगरा नगर निगम द्वारा यमुना आरती का आयोजन किया जा रहा है, यह पहला मौका है जब ताज महोत्सव के आयोजन में यमुना आरती को सम्मिलित किया गया है और बनारस हरिद्वार की तर्ज पर यमुना आरती का आयोजन किया जा रहा है. जैसे ही आरती से सजे थाल आरती करने लगे तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु आरती के आनंद में आनंदित नजर आने लगे.आगरा के यमुना किनारा पर वृहदस्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और यमुना आरती का आनंद उठाया.

11 दिनों तक चलेगा आयोजन 
ताज महोत्सव का आयोजन बड़े स्तर पर आयोजित किया जाता है, इसमें हस्तशिल्प कला, देशभर के व्यंजनों के स्वाद के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की कलाओं का संगम देखने को मिलता है. इस बार यमुना आरती को भी इस भव्य आयोजन में सम्मिलित किया गया है जिससे ताज महोत्सव की भव्यता को चार चांद लग रहे हैं. लगातार 11 दिन तक यमुना किनारे स्थित आरती स्थल पर यमुना आरती का आयोजन किया जाएगा.

महाआरती से यमुना प्रेमियों में उत्साह
यमुना आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने यमुना मैया की जय के नारे लगाए और आरती के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था. यह पहला मौका है जब ताज महोत्सव आयोजन में यमुना आरती को सम्मिलित किया गया है. लगातार 11 दिन तक शाम को बनारस और हरिद्वार की तर्ज पर यमुना महा आरती का आयोजन किया जाएगा जिसका लुत्फ यमुना प्रेमी भरपूर उठाएंगे. आज आरती में श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे और यमुना आरती की. यमुना आरती को लेकर खासा उत्साह देखा गया है. इस बार ताज महोत्सव आयोजन के दौरान आगरा नगर निगम द्वारा यमुना आरती का आयोजन किया जा रहा है.