Sultanpur News : सुल्तानपुर को सीएम योगी की सौगात, 819 करोड़ की 99 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

# ## UP

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुल्तानपुर और इसौली विधानसभा क्षेत्र को करोड़ो रुपये की विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी ने क्षेत्र के विकास के लिए 819 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

भव्य स्वागत और जनसभा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर जनसभा स्थल पहुंचे। जहाँ उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और स्थानीय विधायक विनोद सिंह ने मुख्यमंत्री को हनुमान जी की प्रतिमा भेंट कर उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।

लाभार्थियों को बांटे चेक

जनसभा को संबोधित करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की। सीएम योगी ने कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ के लाभार्थियों को प्रोत्साहन के रूप में चेक वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इन विकास योजनाओं के शुरू होने से सुल्तानपुर और इसौली क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

पौने दो घंटे की देरी से पहुंचे सीएम योगी, जानिए क्यों बदला कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्धारित समय से करीब एक घंटा 45 मिनट की देरी से सोमवार को सुलतानपुर पहुंचे। उनका कार्यक्रम पहले दोपहर 12:15 बजे प्रस्तावित था, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार वे लगभग दो बजे पहुंचे। सुलतानपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे है।  इसके बाद वे जनसभा स्थल पर पहुचेंगे। जनसभा में मुख्यमंत्री करीब 819 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रशस्ति पत्र भी वितरित करेंगे।

प्रतापगढ़ के बाद सुल्तानपुर और वाराणसी के दौरे पर सीएम योगी

मुख्यमंत्री सुल्तानपुर पहुंचेंगे, जहां अयोध्या मंडल के पीडब्ल्यूडी कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही सुल्तानपुर और इसौली विधानसभा क्षेत्रों में 819 करोड़ रुपये से अधिक की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रशस्ति-पत्र भी वितरित करेंगे। वाराणसी में मुख्यमंत्री विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा के बाद बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके अलावा वह मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ”दयालु” के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम वाराणसी में होगा।