सूडान गृह युद्ध में अब तक 413 लोगों की मौत:4 हजार भारतीय अब भी फंसे

# ## International

(www.arya-tv.com) सूडान में तख्तापलट के लिए सेना और पैरामिलट्री- रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच 15 अप्रैल से जारी लड़ाई का आज 10वां दिन है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, अब तक 413 लोगों की मौत हो चुकी है। 3,551 लोग घायल हुए हैं।

इसी बीच कई देश सूडान में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। अब तक अमेरिका, ब्रिटेन समेत 9 देशों ने अपने डिप्लोमैट्स को रेस्क्यू कर लिया है। वहीं, सूडान में 4 हजार भारतीय रहते हैं, जो अब भी वहां फंसे हुए हैं।

22 अप्रैल की रात को सऊदी अरब ने सूडान में फंसे 158 लोगों को सुरक्षित निकाला था। इनमें कई भारतीय भी शामिल थे। इसके बाद भारत ने जेद्दाह में दो C-130J मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को स्टैंडबाय पर रखा है। भारतीय नौसेना का एक जहाज सूडान के प्रमुख बंदरगाह पर भी पहुंच गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा- भारतीयों को निकालने के लिए सभी संभव कोशिशें की जा रही हैं।

भारत के अलावा इन देशों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

फ्रांस : राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- 23 अप्रैल को एक प्लेन 388 नागरिकों को लेकर सूडान से निकला।

नीदरलैंड्स : फ्रांस के प्लेन में कई नागरिक नीदरलैंड्स के थे। नीदरलैंड्स की सरकार नागरिकों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी कर रही है।

जर्मनी : जर्मन सरकार के 3 विमान सूडान से 101 नागरिकों को लेकर 23 अप्रैल को जॉर्डन पहुंचे। यहां से विमान जल्द जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचेंगे।

इटली-स्पेन : दोनों देशों की सरकार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। 23 अप्रैल को स्पेन के विमान से अर्जेंटीना, कोलंबिया, आयरलैंड, पुर्तगाल, पोलैंड, मैक्सिको और वेनिजुएला के नागरिकों को भी एयरलिफ्ट किया गया।

कनाडा : प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा- सरकार ने सूडान से अपने डिप्लोमैट्स को सुरक्षित निकाल लिया है।

सऊदी अरब : सऊदी अरब के 5 शिप 23 अप्रैल को 158 लोगों को लेकर जेद्दाह पहुंचे। इमनें 91 सऊदी अरब के नागरिक थे। भारत समेत पाकिस्तान, कुवैत, कतर, UAE, मिस्र, ट्यूनीशिया, बुल्गारिया, बांग्लादेश, फिलिपींस, कनाडा, बुर्किना फासो के नागरिकों को भी रेस्क्यू किया गया।

अमेरिका : 23 अप्रैल को अमेरिकी एंबेसी के करीब 100 डिप्लोमैट्स और उनके परिवार को सुरक्षित निकालने के लिए मिलिट्री के एयरक्राफ्ट में एयरलिफ्ट किया गया। अमेरिकी ऐंबैसी को फिलहाल बंद कर दिया गया है। यहां सभी काम रोक दिए गए हैं। सूडान में अमेरिकी दूतावास के काम दोबारा कब शुरू किए जाएंगे, इस बारे में भी नहीं बताया गया।