सूर्य ग्रहण: दुबई में छाया अंधेरा, मुंबई-कश्मीर समेत भारत में ऐसा दिखा सूरज

# ## National UP

नई दिल्ली। रविवार 21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन है। आज सूर्य ग्रहण  (Solar Eclipse) लगना शुरू हो गया है। 25 साल बाद ये पहला मौका है जब वलायाकार यानी अंगूठी की तरह दिखने वाला ग्रहण लगा है। सूर्य ग्रहण के दौरान भारत के कई शहरों में आसमान में सूर्य का घेरा एक चमकती अंगूठी की तरह नजर आ रहा है।

साल 1995 में भी इस तरह का ग्रहण देखा गया था। सूर्य ग्रहण सुबह 09.15 बजे से शुरू होकर दोपहर 03.04 मिनट पर खत्म होगा। ज्योतिषियों के मुताबिक लगभग 05 घंटे 49 मिनट तक यानी करीब 6 घंटे के इस ग्रहण (Solar Eclipse) में ग्रहों के संयोग से कई परिणाम देखने को मिल सकते हैं। सूर्य ग्रहण भले ही खगोलीय घटना हो, लेकिन धर्म-ज्योतिष और विज्ञान में इसके अपने मायने होते हैं। ज्योतिषों की मानें तो महामारी के दौर में लगने वाला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) काफी अशुभ है। ये न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में रोग और महामारी वाला ग्रहण साबित हो सकता है।

कुरुक्षेत्र में सूर्ण ग्रहण का ऐसा नजारा दिखाई दिया कि आसमान में अंधेरे के बीच में सूरज दिखा। जिसकी किरणों की चमक स्टार के रूप में दिखाई दीं।

हर शहर में सूर्य ग्रहण अलग-अलग समय पर लग रहा है। दिल्ली में सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा और 01 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगा। उत्तरी राज्यों राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड में सूर्य ग्रहण की वलयाकार यानी पूर्ण छल्लेदार अवस्था दिखेगी। जबकि, बाकी देश में आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। जिन इलाकों में सूर्य ग्रहण पूरी तरह से रिंग ऑफ फायर जैसा दिखाई देगा, वो हैं – देहरादून, कुरुक्षेत्र, चमोली, जोशीमठ, सिरसा, सूरतगढ़ हैं।

solar-eclipse-june-2020 in india live