नगर निगम में बड़े बड़े सूरमा भोपाली आये और चले गये पर नगर निगम की स्थिति आज तक न सुधरी

Lucknow
  • शमशान घाट पर पूर्व पार्षद का धरना जारी,नगर निगम से रेट तक करने की अपील

(www.arya-tv.com)लखनऊ नगर निगम में बड़े बड़े सूरमा भोपाली आये और चले गये पर नगर निगम की स्थिति आज तक न सुधरी और न ही सुधरने के आसार नजर आ रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पिछली सरकार के उप मुख्यमंत्री रहे डॉ.दिनेश शर्मा बड़ी ही स्वच्छ और ईमानदार छवि के रहे और इसी के चलते इन्हें मेयर से सीधे योगी सरकार में उप मुख्यमंत्री का दर्जा मिला। पर नगर निगम की दिशा और दशा में कोई सुधार न हुआ। जबकि चाहते ​तो नगर निगम के लिए कुछ कर सकते थे पर नगर विकास तो दूसरे के पास तो क्या करते। वह भी कुछ ज्यादा न कर सके तो मंत्री से विधायक पर ही रह गये। नये वाले बहुत बड़े स्तर के हैं इसलिए अभी नीचे फिट नहीं हो पा रहे हैं। फिलहाल अब आते हैं असली मुद्दे पर। चुनाव का बिगुल बज चुका है अब हाइकोर्ट की हरी झंडी का इंतजार है। नगर आयुक्त जैसे तैसे ईमानदारी के नाम पर समय काट रहे हैं। वीआईपी इलाकों में निरीक्षण किया जाता है आम जनता अधिकारियों और नेताओं के चक्कर ही लगा रही है। चारबाग में पिछले एक माह से जनता पुल के नीचे पीडब्लूडी द्वारा कराये जा रहे काम के कारण इतना परेशान है वह किसी को दिख नहीं रहा है। बच्चे परीक्षाओं में प्रतिदिन इसी के कारण लेट हो रहे हैं। लोगों की यात्रा समय से नहीं हो पा रही है।

मंडलायुक्त,डीएम,नगर आयुक्त ने आज तक पीडब्लूडी से पूछा क्यों नहीं कि इतनी जरूरी रोड का निर्माण क्या एक महीने में होता है। नगर आयुक्त वित्तीय वर्ष में आज तक की सबसे ज्यादा वसूली करके खुश रहते हैं कि कुछ तो अच्छा हुआ। कर्मचारी संघ का धरना हर माह लगा रहता है। क्या करें कुछ समझ में ही नहीं आ रहा है। इसी बीच गोमती की सफाई करते करते पूर्व पार्षद ने सोचा कि गोमती की सफाई तो सरकार करोड़ों रूपये खर्च करके भी न कर सकी तो मैं कैसे कर सकता हू। अब दूसरे मुद्दे पर ही ध्यान दिया जाए तो अच्छा है। जिसमें जनता को मरने के बाद भी लूटा जा रहा है। धरने में पूर्व पार्षद ने कहा कि लकड़ी के नाम पर जनता को ठगा जा रहा है। लकड़ी का रेट नगर निगम द्वारा तक किया जाना चाहिए। जिससे कि मरने के बाद तो भष्टाचार से मुक्ति मिल जाए। धरने में पूर्व पार्षद के समर्थन में पूर्व पार्षद मुन्ना मिश्रा, संतोष राय , प्रमोद सिंह राजन तथा पंकज पटेल भी शामिल रहे। सभी ने शमशान घाट हेतु लकड़ी के मूल्यों के निर्धारण के लिए नगर निगम की हीला हवाली की भर्त्सना की।