भाजपा ही देश-प्रदेश का विकास कर ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है – शर्मा

Lucknow
  • एके  शर्मा ने बूथ कार्यालय पर फहराया भाजपा का झंडा
  • मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी का सुना सजीव भाषण

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस के अवसर पर गोमतीनगर स्थित  विकास खंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बूथ कार्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराया। इसके पश्चात प्रधानमंत्री मोदी का सजीव भाषण भी सुना। ए.के. शर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों , बूथ अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय एवं मण्डल अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और सभी को पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने भाजपा पार्टी के सिद्धांतों, नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही और कहा कि भाजपा ही देश व प्रदेश का विकास कर ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। एके शर्मा ने कहा कि प्रधानमन्त्री के नेतृत्व में समूचा देश शांति के साथ एकजुट होकर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में पूरी दुनिया मोदी की मुरीद हैं तथा उनका सम्मान भी करती हैं और उनकी बातों को भी ध्यान से सुनती है। मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में हमारे देश की प्रतिष्ठा बढ़ रही हैं। साथ ही अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ हो रही है तथा लोगों का जीवन स्तर ऊंचा हुआ है। ए.के. शर्मा ने कहा कि भाजपा का यह स्थापना दिवस एक सप्ताह तक यानि 06 से 14 अप्रैल तक भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के तक समाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।