अयोध्या में बनेगा श्रीराम विश्वविद्यालय, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने की घोषणा

Agra Zone UP

आगरा(www.arya-tv.com) अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। यह घोषणा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने की है। उपमुख्यमंत्री शनिवार को आगरा पहुंचे। भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर उन्होंने यहां पत्रकार वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय बनेगा। इस विश्वविद्यालय में वैदिक गणित, वेदों पर शोध, कर्मकांड, गीता और अन्य ग्रन्थों पर शोध किए जाएंगे।

शनिवार को जिला योजना की बैठक के बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने प्रदेश सरकार के चार साल के कार्य गिनाए। उन्होंने दावा किया कि चार साल में बेरोजगारी कम हुई है। हर व्यक्ति की आय दोगुना हुई है। बेरोजगारी दर 4.1 रह गई है, जोकि 2017 में 17.4 थी।