श्री कृष्ण लोधी भाजपा जिलाध्यक्ष लखनऊ भारत गौरव सम्मान से सम्मानित

Lucknow
  • पंडित बृजेश कुमार मिश्रा

(www.arya-tv.com)लखनऊ। सम्पूर्ण भारत के कला संस्कृति के प्रतीक कांशीराम स्मृति उपवन आशियाना लखनऊ में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रहे भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2022 की सत्रहवीं सांस्कृतिक संध्या में अवधी लोकनृत्य संग राजस्थानी घूमर नृत्य की मनोरम छटा बिखरी।

इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कृष्ण लोधी भाजपा जिलाध्यक्ष लखनऊ ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि कृष्ण लोधी भाजपा जिलाध्यक्ष लखनऊ, विशिष्ट अतिथि अंजलि बाजपेयी वरिष्ठ भाजपा नेत्री, के.एन.सिंह और रमा शंकर त्रिपाठी ( कार्यालय प्रभारी राजेश्वर सिंह विधायक सरोजनी नगर) को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया।

भारत हस्तशिल्प महोत्सव की 17वीं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ रिदम डांस फैक्ट्री के कलाकारों ने दुर्गा स्तुति से कर दर्शकों को भगवती देवी दुर्गा के नवो रूपों के दर्शन करवाए। भगवती देवी दुर्गा के चरणों में समर्पित इस प्रस्तुति के उपरान्त अवंतिका शर्मा, मीनू सिंह, शशिकान्त, पिंकी, सरोज, सुधांशु शुक्ला, यामिनी गौतम और आकृति शुक्ला ने कालियो कूद पड़ो मेले में पर कालबेलिया नृत्य और टूटे बाजू बनड़ी पर आकर्षक राजस्थानी घूमर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के बाद रुद्र महाकाल ग्रुप के कलाकारों रुद्र, ज्योति, अक्षय, सौरभ, शेखर और आकाश ने सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं पर आकर्षक अवधी लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की असंख्य तालियां बटोरीं। हृदय को हर्षातिरेक से भर देने वाली इस पेशकश के बाद सलोनी मिश्रा ने कथक नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। कार्यकम का संचालन सम्पूर्ण शुक्ला और अरविन्द सक्सेना ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *