लखनऊ में गैंगरेप का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में अरेस्ट:दाहिने पैर में लगी गोली

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में बुधवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। उसने विभूतिखंड इलाके के कठौता चौराहे से शनिवार शाम को ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही शिक्षिका को ऑटो से अगवा कर गैंगरेप किया था।

बहराइच का रहने वाला है मुख्य आरोपी इमरान
DCP पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगरेप का मुख्य आरोपी इमरान कठौता इलाके में देखा गया है। पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे कठौता झील के पास बाइक पर इमरान जाते हुए दिखा। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो फायरिंग शुरू कर दी। क्रास फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी।

उसे घायल हालत मे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इमरान के पास से 32 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। मूल रूप से नानपारा बहराइच निवासी इमरान लखनऊ के विनम्रखंड में किराए पर रहकर ऑटो चलाता है। उसके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

सोमवार को इमरान का दोस्त पकड़ा गया था
विभूतिखंड इलाके के कठौता चौराहे से शनिवार शाम को ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही शिक्षिका के साथ गैंगरेप के एक आरोपी आकाश को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। तभी से पुलिस इमरान की तलाश कर रही थी।

यह था मामला
शनिवार को विभूतिखंड के कठौता इलाके में ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही हुसैनगंज निवासी युवती को ऑटो सवार दो बदमाशों ने अगवा कर लिया था। इसके बाद सिर पर भारी वस्तु का वार कर बेहोशी की हालत में उसे सुशांत गोल्फ सिटी की तरफ ले गए। पलासियो मॉल के पीछे झाड़ियों में गैंगरेप किया, फिर ऑटो में उसके साथ रेप किया था।

देर रात हुसड़िया चौराहे पर फेंककर भाग निकले। उसके बाद पीड़िता ने दोस्त को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। पीड़िता परिजनों के साथ थानों के चक्कर काटती रही थी, लेकिन FIR दर्ज नहीं की गई थी। रविवार देर शाम को मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभूतिखंड थाने में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

20 घंटे तक पीड़िता जख्मी हालत में बैठी रही
नीचे लगी फोटो ध्यान से देखिए। ये जख्म गिरने से नहीं लगे। दो दरिदों ने अपनी हवस मिटाने के लिए नोचा है। 12वीं में पढ़ने वाली लड़की उन दोनों से हार गई। 2 घंटे में दो जगह रेप किया। पहले पलासियों मॉल के पास झाड़ियों में फिर ऑटो के अंदर। उसके बाद पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर फेंककर भाग गए।