आर्यकुल कालेज में शहीद भगत सिंह जयंती मनायी गयी

Lucknow
  • आर्यकुल कालेज में शहीद भगत सिंह जयंती मनायी गयी

लखनऊ के बिजनौर स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के तत्वाधान में आर्यकुल कॉलेज ऑफ़ फॉर्मेसी एंड रिसर्च, आर्यकुल कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन तथा आर्यकुल कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट में आज शहीद ए आजम शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आर्यकुल ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के निदेशक डॉ. सशक्त सिंह रजिस्ट्रार सुदेश तिवारी, प्रबंधन विभाग की उपनिदेशिका डॉ. अंकिता अग्रवाल, फार्मेसी तथा रिसर्च विभाग के उपनिदेशक डॉ. आदित्य सिंह व सभी शिक्षकों ने भारत के वीर सपूत को श्रद्धा सुमन अर्पित किए आर्यकुल ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के निदेशक डॉ. सशक्त सिंह ने बताया कि आज भी शहीद भगत सिंह का व्यक्तित्व और उनके विचार हर भारतीय खासतौर पर युवाओं के दिल में धड़कते हैं।

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा और राष्ट्रीय नायकों में से एक शहीद भगत सिंह की आज 117वीं जयंती है। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 में लाहौर (अब पाकिस्तान) में हुआ था। भगत सिंह का नाम भारत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा हुआ है। भगत सिंह की जन्म तिथि को भारत भर में गर्व और श्रद्धा के साथ याद किया जाता है। भगत सिंह ने अपने बलिदान से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमें भी उनके क्रन्तिकारी विचारों से प्रेरणा लेते हुए सही राह पर चलना चाहिए तथा गलत व अत्याचार के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद रखनी चाहिए।

शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आर्यकुल ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष प्रणव पाण्डेय, प्रधानाचार्य प्रोफेसर एस सी तिवारी, फार्मेसी एवं रिसर्च विभाग के विभागाध्यक्ष बी के सिंह, प्रियंका केशरवानी,ममता पांडेय, डॉ स्नेहा सिंह, दीपिका कुमारी, रॉनी बिस्वास, वर्तिका सिंह, स्वेता मिश्रा, आस्था तिवारी, निकिता गुप्ता, रुकसार बानो, सदब, अंशिका मौर्य, तान्या, इंद्रदेव पाण्डेय, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. गौरव मिश्रा, राजेश मौर्य, डॉ. अनिल त्रिपाठी, डॉ. अब्दुल रब खान, दीप्ति सिंह, विनीता दीक्षित, आकांशा सैनी ,डॉ. रेखा सिंह, माधुरी शुक्ला, मोहिनी सिंह अन्य शिक्षणगण व स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।