आज 17 जिलों में अलर्ट, बेमौसम बारिश पर रिसर्च:प्रयागराज 43°C के साथ सबसे गर्म

# ## Environment

(www.arya-tv.com) यूपी के बदलते मौसम वैज्ञानिकों को रिसर्च के लिए मजबूर किया है। लखनऊ के केंद्रीय स्कूल में काम करने वाले मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुशील दुबे के मुताबिक, हमारी टीम मौसम में होने वाले अचानक बदलाव पर रिसर्च कर रही है। वहीं, मंगलवार को प्रदेश के 17 जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

पिछले 24 घंटे के आंकड़ों में लगातार चौथे दिन प्रयागराज 43°C के साथ सबसे गर्म रहा है। जबकि अयोध्या और नजीबाबाद शहर की रात 22°C के साथ सबसे ठंडी रहीं। तेज हवाओं की वजह से लखनऊ और बदायूं में हादसे भी हुए।

गर्मी के मौसम में गर्मी नहीं, बारिश बेमौसम हो रही
मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुशील द्विवेदी के मुताबिक, “बीते 30 सालों में ऐसा पहली बार हो रहा है कि एकाएक मौसम बदल रहा है। ठंड होने का पूर्वानुमान होता, लेकिन ठंड नहीं होती है। आखिरी के दिनों में ठंड पड़ रही है। तय समय पर बारिश नहीं हो रही है। गर्मी के महीने में बारिश हो रही है। फिलहाल, ग्लोबल वार्मिंग को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। बाकी रिसर्च में सामने आएगा।”

आज इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, सहारनपुर, बिजनौर, आगरा, मथुरा अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बहराइच, संभल, जौनपुर, आजमगढ़, मुरादाबाद, मथुरा, अमरोहा, हापुड़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर जिले हैं।

24 घंटे में यहां रिकॉर्ड हुई बारिश

शहर बारिश (मिमी.)
चित्रकूट 11
फतेहपुर 4.5
आगरा 1.1
इटावा 1
हमीरपुर 4.7
कानपुर 2.5
एटा 2.5
जालौन 4.5
महोबा 2.4

केरल में और लेट हुआ मानसून

कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडेय के मुताबिक, 4 जून को केरल के तट से मानसून टकराने का पूर्वानुमान था। अब लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, अब यह लेट हो गया है। मानसून को केरल पहुंचने में 4 दिन लग सकते हैं। ऐसे में यूपी में भी मानसून लेट होगा। मानसून की बारिश अब 27 जून के बाद शुरू हो सकती है।

यूपी के प्रमुख शहरों का तापमान

जिला अधिकतम न्यूनतम
आगरा 39.4°C 24.3°C
गोरखपुर 39.4°C 28.4°C
लखनऊ 38.7°C 24.2°C
कानपुर 38.0°C 24.4°C
मेरठ 37.9°C 25.4°C
प्रयागराज 42.3°C 27.4°C
वाराणसी 41.2°C 27.2°C