सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के ठाट, ​सोने के लोटा-थाली लेकर आए भारत, जानें इनकी लग्जरी लाइफ के बारे में

International

(www.arya-tv.com) जब भी सऊदी अरब का नाम आता है तो दिमाग में तेल, ऊंची ईमारतें, अमीरी, शाही परिवार और उनकी लग्जरी लाइफ की तस्वीरें बनने लग जाती है। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद की लग्जरी लाइफ हमेशा से चर्चा में रही है। उनकी अमीरी का अंदाजा आप लगा सकें, इसलिए एक छोटी सी घटना के बारे में बता रहे हैं। बात 2015 की है। प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान छुट्टियों पर फ्रांस गए थे। समंदर के किनारे वो अपने दोस्तों और अपने स्टाफ के साथ बैठे थे कि उनकी नजर एक यार्ट पर पड़ी। उन्हें वो यार्ट पसंद आ गए ।

उन्होंने फौरन अपने स्टाफ को यार्ट के मालिक के पास भेजा। यार्ट का मालिक एक शराब कारोबारी था। उन्होंने मांग से ज्यादा रकम देकर उन्होंने दो घंटे के भीतर 3300 करोड़ रुपये में उस यार्ट को खरीद लिया। आपको सऊदी अरब के प्रिंस की अथाह दौलत का इससे अंदाजा लग गया होगा। आज जानिए उनके नेटवर्थ के बारे में….
​​
मोहम्मद बिन सलमान सऊदी के वर्तमान किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज की तीसरी पत्नी फहदा बिन्त फलाह के संतान है। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को लोग MBS के नाम से भी जानते हैं। एमबीएस अपनी लग्जरी लाइफ के लिए सूर्खियों में रहते हैं। उनके पास अकूत दौलत, लग्जरी गाड़ियां, आलीशान महल है। उनकी लग्जरी लाइफ के कई किस्से हैं। हाल ही में वो जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आए थे।

दुनिया के सबसे अमीर राजघरानों में से एक सऊदी अरब के सऊद राजघराने की दौलत के सामने कोई टक्कर में नहीं है। यह राजघराना 1744 से सऊदी अरब पर राज कर रहा है। उसके पास अकूत पैसा है। एक अनुमान के मुताबिक परिवार की कुल निजी संपत्ति करीब 1.4 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 111 लाख करोड़ रुपये है। वैसे तो इस शाही परिवार में कई सदस्य हैं लेकिन किंग सलमान अल सऊद के पास सबसे ज्यादा दौलत है।

क्राउन प्रिंस ने अपना 25वां जन्मदिन मालदीव में मनाया था। इस बर्थडे पार्टी में करीब 413 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। उन्होंने एक पूरा द्वीप किराए पर लिया था। इस बर्थडे पार्टी में दुनियाभर से 150 से अधिक सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। अपने बर्थडे पर प्रिंस ने आइलैंड में सभी स्टाफ को 4 लाख रुपए टिप के तौर पर बांट दिए थे।

अपनी लग्जरी लाइफ के लिए चर्चा में रहने वाले प्रिंस जब जी20 के लिए भारत आए तो अपने साथ सोने-चांदी की बर्तन, काटा और छुरी तक लेकर आए थे। अपने साथ वो 100 से अधिक ड्रेस , इत्र और जूलरी लेकर आए थे। इतना ही नहीं वो अपने साथ सोने-चांदी की बर्तन, काटा और छुरी लेकर आए थे। दिल्ली में पांच सितारा होटल लीला में ठहरे प्रिंस के लिए होटल में अलग किचन की व्यवस्था की गई थी, जहां उके स्पेशन शफ ने उनके लिए खाना बनाया।

साल 2015 में फ्रांस में दुनिया का सबसे महंगा घर बिका, जो खबरों में आ गया। साल 2017 में खबर आई कि इस घर के मालिक कोई और नहीं बल्कि सऊदी क्राउन प्रिंस हैं। उन्होंने 2400 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह महल लुई XIV के फ्रांसीसी महल की थीम पर बनाया गया है, जिसमें खिड़कियों, दरवाजे और रेलिंग पर सोने की परत चढ़ी है। इस घर में इनडोर, आउटडोर स्विमिंग पूल है, जहां आर्टिफिशियल बारिश करवाने की भी व्यवस्था है। महल के फाउंटेन, दरवाजे, लाइट्स सब मोबाइल से ऑपरेट होती हैं।

क्राउन प्रिंस को लग्जरी कारों को बहुत शौक है। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास सोने की पॉलिश वाली रोल्स-रॉयस जैसी कई लग्जरी गाड़ियां हैं। इसके अलावा उनके काफिले में 3.6 करोड़ की लैम्बोर्गिनी एवेंटाडोर, सिक्स व्हील्स वाली ऑफ-रोडर मर्सिडीज G63 से लेकर 5.54 करोड़ कीमत की बेंटले फ्लाइंग स्पर जैसी करोड़ों की गाड़ियां है।