मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में सरोजनीनगर के विकास को नई गति, डॉ. राजेश्वर सिंह ने जताया आभार

Lucknow
  • ₹500 करोड़ के विशेष पैकेज समेत विकास के अगले चरण का रोडमैप मुख्यमंत्री के समक्ष रखा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन एवं सहयोग से सरोजनीनगर के समग्र, सुव्यवस्थित और भविष्यपरक विकास को लगातार गति मिल रही है। इसी क्रम में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की और सरोजनीनगर के विकास में निरंतर सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास के अगले चरण का रोडमैप भी प्रस्तुत किया। उन्होंने पंडित खेड़ा, गौरी, नीलमथा सहित तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों के लिए लगभग ₹500 करोड़ के विशेष अवस्थापना विकास पैकेज, 10 प्रमुख नालों के निर्माण, अवध विहार योजना एवं अंसल API की शहीद पथ से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए रैम्प, बंगला बाजार से बिजनौर रोड की दिशा में एलिवेटेड रोड, अमौसी Aero City और नादरगंज AI City की प्रगति में तेजी, बंथरा में विशिष्ट मंडी स्थल तथा ‘विरासत-ए-खालसा तीर्थस्थल’ को राज्य कार्ययोजना 2026–27 में शामिल करने सहित कई प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना और प्रस्तुत प्रस्तावों पर संज्ञान लिया।

  • रक्षा और उद्योग के साथ मजबूत हुई सरोजनीनगर की विकास यात्रा

सरोजनीनगर की विकास यात्रा में औद्योगिक एवं रक्षा क्षेत्र की परियोजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। Ashok Leyland की 70 एकड़ में विकसित ग्रीनफील्ड विनिर्माण इकाई, BrahMos Aerospace से जुड़ी रक्षा परियोजना, उत्तर प्रदेश Defence Industrial Corridor के लखनऊ नोड, आधुनिक सड़क नेटवर्क और एक्सप्रेसवे कॉरिडोर क्षेत्र की औद्योगिक क्षमता को विस्तार दे रहे हैं। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि इन परियोजनाओं से सरोजनीनगर में आधुनिक विनिर्माण, रक्षा तकनीक, अनुसंधान और रोजगार की नई संभावनाओं का आधार तैयार हुआ है। वहीं लखनऊ एयरपोर्ट, शहीद पथ, कानपुर रोड, आउटर रिंग रोड और प्रमुख एक्सप्रेसवे कॉरिडोर से बेहतर कनेक्टिविटी ने उद्योग, आवास, लॉजिस्टिक्स, रिटेल और वाणिज्यिक गतिविधियों के विस्तार को भी गति दी है। जनवरी 2026 में शुरू हुई Ashok Leyland की अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड फैक्ट्री को सरोजनीनगर की बढ़ती औद्योगिक क्षमता का प्रमुख उदाहरण बताया गया।

  • Aero City, AI City और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगा भविष्य का स्वरूप

सरोजनीनगर में Aero City और AI City जैसी भविष्यपरक परियोजनाएं क्षेत्र को नई तकनीकी और आर्थिक संभावनाओं से जोड़ रही हैं। AI City के प्रस्तावित Phase-I में Artificial Intelligence, DeepTech, high-performance computing, testing एवं simulation labs तथा आधुनिक डिजिटल infrastructure जैसी सुविधाओं की परिकल्पना की गई है, जिससे innovation, technology entrepreneurship और high-value रोजगार के नए अवसरों का आधार तैयार हो सकता है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास विकसित हो रहे औद्योगिक एवं commercial corridors, Lulu Mall, Phoenix Palassio सहित आधुनिक वाणिज्यिक और आवासीय केंद्रों के विस्तार ने भी सरोजनीनगर के urban landscape को नया स्वरूप दिया है। विकास के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा, सैन्य विरासत और पर्यटन को जोड़ने की दिशा में Nausena Shaurya Vatika भी महत्वपूर्ण पहल है। ₹19 करोड़ की लागत से विकसित इस Open-Air Display Museum में भारतीय नौसेना से जुड़े artefacts और weapon systems प्रदर्शित किए गए हैं। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर की विकास यात्रा अब उद्योग, रक्षा और कनेक्टिविटी से आगे बढ़कर AI, DeepTech, आधुनिक वाणिज्यिक गतिविधियों, रोजगार, हरित विकास और सांस्कृतिक विरासत तक विस्तृत हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और सहयोग से तैयार मजबूत विकास आधार को अब स्थानीय नागरिक सुविधाओं, बेहतर जल निकासी, सड़क, सीवर, रोजगार और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप और मजबूत करते हुए विकास के अगले चरण को आगे बढ़ाया जाएगा।