सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह बने जरूरतमंदों के लिए संजीवनी

Lucknow
  • सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह बने जरूरतमंदों के लिए संजीवनी
  • सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह बने 1300 से अधिक परिवारों के लिए जीवनरक्षक
  • मुख्यमंत्री राहत कोष से 24 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिलाकर रचा इतिहास

(www.arya-tv.com)लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने जनसेवा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके अथक प्रयासों से क्षेत्र के 1300 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से लगभग 24 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है, जिससे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को समय पर इलाज मिल सका।

कैंसर, हृदय रोग, किडनी ट्रांसप्लांट, न्यूरोलॉजिकल समस्याओं एवं अन्य जटिल बीमारियों के उपचार हेतु यह सहायता उन परिवारों के लिए संजीवनी साबित हुई, जो आर्थिक तंगी के कारण इलाज कराने में असमर्थ थे।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने हर पीड़ित परिवार की समस्या को व्यक्तिगत रूप से गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय तक प्रकरणों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कराया, जिसके परिणामस्वरूप रिकॉर्ड समय में सहायता राशि स्वीकृत कराई गई।

स्थानीय नागरिकों और लाभार्थियों का कहना है—“डॉ. राजेश्वर सिंह संकट की घड़ी में जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह साथ खड़े रहे।”

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा— “मेरे लिए राजनीति नहीं, मानवता सर्वोपरि है। कोई भी व्यक्ति केवल पैसों के अभाव में इलाज से वंचित न रहे, यही मेरा संकल्प है।”

सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा सहायता के क्षेत्र में किया गया यह कार्य संवेदनशील शासन, सक्रिय नेतृत्व और सच्ची जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसकी प्रशंसा हर वर्ग में हो रही है। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके संवेदनशील नेतृत्व और जनकल्याणकारी सोच के कारण ही मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से जरूरतमंदों को समय पर सहायता संभव हो पाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को धरातल पर साकार कर रही है।