सरोजनीनगर : जनकल्याणकारी सिद्ध हो रहा डॉ. राजेश्वर सिंह का ‘कंबल वितरण महाभियान’, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा लाभ

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) शीतलहर से राहत दिलाने, लोगों की ठंड से सुरक्षा दिलाने व उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह का ‘कंबल वितरण महाभियान’ निरंतर जारी है।

डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा शुरू किया गया यह महाभियान जनकल्याणकारी सिद्ध हो रहा है। मंगलवार को मवई पडियाना में खुशहालगंज मंडल के 45 बूथ अध्यक्ष को 10-10 कंबल प्रदान किए गए ताकि वे अपने क्षेत्र के निराश्रितों व असहायों को ये कंबल देकर उनकी मदद करें।

साथ ही बौद्ध आश्रम में भी 10 कंबल दिए गए। इससे पूर्व सोमवार को विधायक कार्यालय पर सरोजनीनगर दक्षिण द्वितीय मंडल के सभी 107 बूथ अध्यक्षों को 10-10 कंबल प्रदान किए गए।

साथ ही टीम राजेश्वर द्वारा क्षेत्र के यूथ क्लब के माध्यम से जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए गए। इसके माध्यम से डॉ. राजेश्वर सिंह का हर जरूरतमंद को कंबल पहुंचाने का लक्ष्य सार्थक हो रहा है।