सरोजनीनगर बार चुनाव : कमलेश प्रताप सिंह अध्यक्ष और राजेंद्र प्रसाद महामंत्री चुने गये

Lucknow
  • सरोजनीनगर बार चुनाव :कमलेश अध्यक्ष और राजेंद्र प्रसाद महामंत्री चुने गये

राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर तहसील तहसील बार एसोसिएसन का प्रथम प्रतिष्ठापूर्ण निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम को हुए निर्वाचन की मतगणना में अध्यक्ष पद पर कमलेश प्रताप सिंह चौहान ने जीत हासिल की। अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया जहां पर कमलेश प्रताप सिंह व राजेश शर्मा के बीच मुख्य रूप से चुनाव संपन्न हुआ जिसमे राजेश शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। वही महामंत्री पद पर सरोजिनी नगर बार एसोसिएशन के चुनाव में राजेंद्र प्रसाद यादव ने जीत दर्ज की उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राम सुचित यादव को हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिनेश प्रताप सिंह चौहान विजयी रहे। उपाध्यक्ष मध्य के दोनों पदों पर क्रमशः मनोज कुमार यादव व गिरधारी गुप्ता निर्वाचित हुये । अध्यक्ष पद चुने गये कमलेश प्रताप सिंह को बार के अधिवक्ता वीरू सिंह सोमवंशी ने अपने साथियों के साथ बधाई दी है।

  • विजयी अधिवक्ता

कमलेश प्रताप सिंह चौहान अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद महामंत्री नीरज कुमार यादव कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार उपाध्यक्ष मध्य मनोज कुमार गिरधारी लाल गुप्ता कनिष्क उपाध्यक्ष सुनील कुमार संयुक्त सचिव इस्लाम खान ,रेनू वर्मा, अजय कुमार ,कनिष्क कार्यकारिणी ,अनुज कुमार, मनीष कुमार ,नरेंद्र कुमार, शिवांगी मिश्रा ,सुशील कुमार यादव,संदीप रावत।