सरोजनीनगर विधायक ने 13वीं रामरथ से ​ग्राम हिंदू खेड़ा के वृद्धजनों को करवाया रामलला के दर्शन

Lucknow
  • विधायक डॉ राजेश्वर सिंह सरोजनीनगर के वृद्धजनों को निःशुल्क करा रहे रामलला के दर्शन
  • सरोजनीनगर: ​ग्राम हिंदू खेड़ा के वृद्धजनों ने ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ से किया रामलला के दर्शन
  • सरोजनीनगर के वृद्धजनों को रामलला के दर्शन कराने हेतु निरंतर संचालित है निःशुल्क ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’
  • वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान लाने हेतु निरंतर जारी रहेगी ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ : डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। हर बुजुर्ग की अपने वृद्धावस्था में एक इच्छा होती है की हमें तीर्थस्थलों की यात्रा करनी है, और उनकी इस इच्छा को पूरा कर रहे हैं सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह। जिसके लिए वे सरोजनीनगर से ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ का नियमित रूप से संचालन कर रहे है।

जिसके क्रम में गुरुवार को हिंदू खेड़ा के वृद्धजनों को अयोध्या दर्शन कराने के लिए 13वीं ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ का संचालन किया गया। यात्रा का शुभारंभ जय श्री राम के जयकारे के साथ हुआ। पूरे सफर में श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने की व्यवस्था से लेकर आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध भी डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा किया गया। अयोध्या पहुंच श्रद्धालुओं ने रामलला के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। यात्रा के अंत में श्रद्धालुओं को रामचरितमानस की प्रति भेंट कर ससम्मान उन्हें उनके घर पर छोड़ा गया। अयोध्या यात्रा करके बुजुर्ग काफी उत्साहित दिखाई दिए। उन्होंने अपने विधायक का आभार व्यक्त किया।

बता दें कि ‘रामरथ-श्रवण अयोध्या यात्रा’ हेतु चलने वाली बसें नियमित अंतराल पर सरोजनीनगर के वृद्धजनों व महिलाओं को निःशुल्क अयोध्या दर्शन करवाती है, जिसका पूर्णतया व्यय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा किया जाता है। इससे पहले रामरथ के माध्यम से जैती खेड़ा, पिपरसंड, हाइडल चौराहा वृद्धाश्रम, कृष्णा लोक कॉलोनी, हसनपुर खेवली, खुर्रमपुर, नानमऊ, खटोला, बेंती, नटकुर, खांडेदेव से श्रद्धालुओं को ले जाकर अयोध्या दर्शन करवाया जा चुका है। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान वृद्धाश्रम के वृद्धजनों को नैमिषारण्य तीर्थ के दर्शन करावाए गये हैं।

इस बारे में डॉ. राजेश्वर सिंह कहना है कि वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान लाना मेरा संकल्प व उनका आशीष ही मेरी पूंजी है और इस हेतु ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ निरंतर जारी रहेगी।