सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खांडेदेव में आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विनोद कुमार मौर्या के आवास पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन व चाय पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं से भेंट कर उन्होंने भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीतियां बनाई तथा 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड विजयी दिलाने का संकल्प लिया।
इस दौरान डॉ. सिंह ने कई जनसमस्याएं भी सुनीं और गाँव में ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ जनसुनवाई शिविर लगवाने तथा वृद्धजनों को तीर्थ यात्रा करवाने के उद्देश्य से रामरथ श्रवण यात्रा करवाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आशु शुक्ला, सुभाष पासी समेत कई कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।