26 दिसम्बर दत्त जयंती पर अमलनेर जलगांव में होगा संन्यासियों का मिलन

National

नवी मुंबई। कोपरखैराने स्थित ग्रामीण आदि रिसर्च एंड वैदिक इनोवेशन ट्रस्ट यानी गर्वित के द्वारा विगत वर्ष अमलनेर जलगांव में स्वामी शिवोम तीर्थ गर्वित भारत ध्यान केंद्र की स्थापना स्थानीय आश्रम के सहयोग से की गई थी। जिस अवसर पर देश के 12 संन्यासियों एवं लगभग 200 लोगों ने स्थापना दिवस में अपना आशीर्वाद प्रदान किया था।

इस वर्ष 26 दिसंबर को 1 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश भर के लगभग 50 संन्यासियों का मिलन आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में लगभग 500 अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशा है। यह कार्यक्रम लगभग तीन दिन चलेगा। जो इच्छुक भागीदार बनना चाहते हैं वह कृपया गर्वित के अध्यक्ष विपुल लखनवी जी से 9969 680093 पर व्हाट्सएप के द्वारा संपर्क कर सकते हैं उनके रहने खाने की व्यवस्था ट्रस्ट की ओर से कर दी जाएगी।

यह भी ज्ञात हो गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पितृपक्ष में भोजन के पश्चात 14 अक्टूबर से आरंभ होने वाले नवरात्रि के शुभ अवसर पर गर्वित के मुख्य कार्यालय में 9 दिवस तक कन्या पूजन एवं भोजन की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त लगभग सात अन्य जगहों पर जलगांव, इंदौर, 64 योगिनी मंदिर, उड़ीसा, पटना, बेंगलुरु सहित अन्य स्थानों पर कन्या पूजन आयोजित किया जाएगा। जनमानस से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में इन स्थानों पर सम्मिलित होकर शक्ति के पर्व में अवश्य भागीदार हों।